फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather: imd Rain and snowfall forecast of five consecutive days in many parts

Himachal Weather: हिमाचल के कई भागों में लगातार पांच दिन बारिश-बर्फबारी के आसार, मैदानों में चली लू

Mon, 09 Mar 2026 03:33 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Mon, 09 Mar 2026 03:33 PM IST
सार

प्रदेश के कई भागों में लगातार पांच दिन बारिश-बर्फबारी होने के आसार हैं। 

विज्ञापन
Himachal Weather: imd Rain and snowfall forecast of five consecutive days in many parts
हिमाचल में माैसम बिगड़ने के आसार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के कई भागों में लगातार पांच दिन बारिश-बर्फबारी होने के आसार हैं। आज भी लाहाैल-स्पीति के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश-बर्फबारी व चंबा व कांगड़ा में एक दो स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना है। सोमवार को राजधानी शिमला व आसपास भागों में हल्के बादलों के साथ धूप खिली रही। वहीं मैदानी जिलों में लू जैसे हालात बनने लगे हैं और तापमान लगातार बढ़ रहा है। सोमवार को ऊना का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो इस सीजन में अब तक का सबसे अधिक तापमान दर्ज किया गया। प्रदेश के सात जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, मंडी, सोलन और कुल्लू में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया है। मैदानी क्षेत्रों के साथ-साथ मध्य पर्वतीय इलाकों में भी दिन के समय गर्माहट महसूस की जा रही है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने मंगलवार के लिए कांगड़ा, कुल्लू, ऊना, मंडी और सोलन जिलों में गर्म हवाएं चलने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। इन क्षेत्रों में दिन के समय तेज धूप और गर्म हवाओं से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ सकती है।

विज्ञापन

कहां कितना न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 14.6, सुंदरनगर 11.7, भुंतर 10.1, कल्पा 6.0, धर्मशाला 10.4, ऊना 14.5, नाहन 15.1, केलांग 4.7, पालमपुर 14.5, सोलन 10.5, मनाली 8.5, कांगड़ा 14.4, मंडी 12.2, बिलासपुर 14.0, जुब्बड़हट्टी 17.2, कुफरी 10.1, कुकुमसेरी 2.2, बरठीं 11.4, कसाैली 17.1, पांवटा साहिब 18.0, सराहन 9.6 व  देहरागोपीपुर में 17.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

15 मार्च तक ऐसा रहेगा माैसम
माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 9, 10 और 13 मार्च को राज्य की ऊंची चोटियों पर कुछ जगहों पर हल्की बारिश-बर्फबारी की संभावना है। जबकि 11, 12 और 14 मार्च को राज्य की उच्च-मध्य भागों में बारिश-बर्फबारी और निचले/मैदानी कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश के आसार हैं। 15 मार्च को निचले पहाड़ों पर कुछ जगहों पर बारिश, जबकि मध्य और उच्च पर्वतीय कई भागों में हल्की बारिश-बर्फबारी की संभावना है। वहीं अगले दो दिनों में राज्य में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है। इसके बाद, अगले 2-3 दिनों में राज्य में न्यूनतम तापमान में 3-5 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 3-6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी। 

विज्ञापन

क्षेत्र अधिकतम तापमान
ऊना 35.0
नेरी 34.1
सुंदरनगर 33.4
मंडी 33.2
कांगड़ा 32.1
बरठीं 31.9
भुंतर 31.0
सोलन 30.2
धर्मशाला 29.1
नाहन 28.7
मनाली 24.5
शिमला 24.2

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed