Himachal Weather: हिमाचल में 20-21 दिसंबर को ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश, बर्फबारी का पूर्वानुमान, जानें
रोहतांग, कुंजम दर्रा और शिंकुला दर्रा और बारालाचा दर्रा सहित ऊंची चोटियों पर हल्की बर्फबारी हुई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मौसम में इस बदलाव से किसानों और बागवानों को बारिश की उम्मीद जगी है। लंबे समय से सूखे हालात के चलते फसलें प्रभावित हो रही हैं। प्रदेश के कई हिस्सों में लोग बीते कई दिनों से बारिश का इंतजार कर रहे हैं। मैदानी और निचले क्षेत्रों में कोहरे की मार से सब्जी और प्याज की फसलें जलने लगी हैं, जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से 20 और 21 दिसंबर को प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान है। इस दौरान मध्यम और ऊंचे पर्वतीय इलाकों में बर्फ गिरने की संभावना है, जबकि निचले क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
वीरवार को रोहतांग, कुंजम दर्रा और शिंकुला दर्रा और बारालाचा दर्रा सहित ऊंची चोटियों पर हल्की बर्फबारी हुई। राज्य के 24 स्थानों पर न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज किया गया है। बिलासपुर, सिरमौर और मंडी जिलों में घने कोहरे ने जनजीवन प्रभावित कर दिया है। जलाशयों और निचले इलाकों में सुबह और शाम के समय दृश्यता बेहद कम रहने से सड़कों पर वाहनों की रफ्तार तक थम रही है।। कई स्थानों पर वाहन रेंग-रेंगकर चल रहे हैं। शुक्रवार को भी जलाशयों से सटे जिलों में सुबह और शाम को कोहरा छाए रहने का येलो अलर्ट जारी हुआ है।
बुधवार रात को कुकुमसेरी में न्यूनतम तापमान माइनस 4.7, ताबो में माइनस 4.3, कल्पा में 4.0, बरठीं 4.9, भुंतर में 5.2, सुंदरनगर में 5.5, सोलन में 6.0, मनाली में 6.2, हमीरपुर में 6.2, मंडी में 6.7, बिलासपुर में 6.9, नारकंडा में 7.1, रिकांगपिओ में 7.2, ऊना में 7.2, कांगड़ा में 8.4, धर्मशाला में 8.8, नाहन में 9.0, शिमला में 9.8, जुब्बड़हट्टी में 10.2, कुफरी में 10.1, पांवटा साहिब 9.0 और बजाैरा में 5.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ जम्मू और आसपास के इलाकों में समुद्र तल से 3.1 किलोमीटर ऊपर एक चक्रवाती परिसंचरण के रूप में देखा गया है। इसके प्रभाव से हिमाचल के मध्य व उच्च पर्वतीय जिलों के कई भागों में 20 और 21 दिसंबर को बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान है। इसमें चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला, किन्नाैर और लाहाैल-स्पीति शामिल है।
अधिकतम तापमान में पांच डिग्री तक दर्ज हुई गिरावट
वीरवार को प्रदेश के अधिकांश स्थानों में बादल छाए रहने से अधिकतम तापमान में पांच डिग्री तक कमी दर्ज हुई। शिमला में अधिकतम तापमान 20.2, कल्पा में 13.5, धर्मशाला में 20.0, ऊना में 20.2, सोलन में 21.0, मंडी में 18.6, बिलासपुर में 17.8 और हमीरपुर में 20.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।