फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather: imd Orange alert of heavy rain in many parts, risk of flood in seven districts

Himachal Weather: हिमाचल में दो दिन भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, सात जिलों में बाढ़ का जोखिम

Tue, 06 Aug 2024 06:26 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 06 Aug 2024 06:26 PM IST
सार

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार राज्य के कई भागों में 12 अगस्त तक बारिश का दौर जारी रहने का पूर्वानुमान है।

विज्ञापन
Himachal Weather: imd Orange alert of heavy rain in many parts, risk of flood in seven districts
हिमाचल में भारी बारिश का अलर्ट। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के कई भागों में दो दिन भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार राज्य के कई भागों में 12 अगस्त तक बारिश का दौर जारी रहने का पूर्वानुमान है। 7 व 10 अगस्त के लिए कुछ क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। 6, 8,9 व 11-12 अगस्त के लिए येलो अलर्ट जारी हुआ है। आज राजधानी शिमला व आसपास भागों में भी मौसम खराब बना हुआ है।

विज्ञापन

इन जिलों के लिए अलर्ट
अगले 24 घंटों में बिलासपुर, चंबा, हमीरपुर, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला, सिरमौर, सोलन, ऊना में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम तथा कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। उधर, सोमवार रात को भरवाईं में 66.0, घाघस 56.6, जोगिंदरनगर 53.0, सलापड़ 52.6, गोहर 46.0, ऊना 40.2 व बिलासपुर में 35.5 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।
विज्ञापन

इन जिलों में बाढ़ का जोखिम
आईएमडी हाइड्रोमेट डिवीजन नई दिल्ली की ओर से हिमाचल प्रदेश के लिए राष्ट्रीय आकस्मिक बाढ़ मार्गदर्शन बुलेटिन जारी किया गया है। इसके तहत अगले 24 घंटों के दौरान हिमाचल प्रदेश के चंबा, कांगड़ा, मंडी, कुल्लू, सिरमौर, किन्नौर और शिमला जिलों के कुछ जलग्रहण क्षेत्रों और आसपास के इलाकों में मध्यम स्तर की बाढ़ का जोखिम है। 

जुलाई में सामान्य से 29 फीसदी कम बरसे बादल
जुलाई में हिमाचल प्रदेश में वर्षा की गतिविधि कई दिनों तक सामान्य से कम रही, जबकि चार दिनों तक व्यापक रूप से सक्रिय वर्षा हुई। राज्य में जुलाई में (1901-2024) अवधि के लिए 107वीं सबसे कम बारिश दर्ज की गई। जबकि सबसे अधिक बारिश वर्ष 1949 में 548.6 मिमी हुई थी। 1 से 31 जुलाई तक राज्य में 180.5 मिलीमीटर वर्षा हुई। जबकि इस अवधि के लिए 255.9 मिमी सामान्य वर्षा मानी गई। इस तरह सामान्य से 29 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई। जिला कांगड़ा में सबसे अधिक 581.5 मिमी बारिश हुई। जिला कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और शिमला में सामान्य बारिश हुई।  जिला बिलासपुर, चंबा, हमीरपुर, किन्नौर, सिरमौर, सोलन और ऊना में कम वर्षा हुई।  जिला लाहौल-स्पीति में बहुत कम वर्षा हुई।
 

विज्ञापन

कहां कितना न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 17.2, सुंदरनगर 22.5, भुंतर 22.2, कल्पा 16.7, धर्मशाला 20.4, ऊना 22.4, नाहन 25.1, केलांग 14.4, पालमपुर 19.5, सोलन 21.0, मनाली 19.7, कांगड़ा 22.6, मंडी 25.1, बिलासपुर 24.5, हमीरपुर 25.8, चंबा 24.3, डलहौजी 16.8, कुफरी 13.5, रिकांगपिओ 20.0, धौलाकुआं 25.9, बरठीं 24.5, पांवटा साहिब 26.0, देहरा गोपीपुर 26.0, नेरी 25.0 व सैंज में 20.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।  

क्षेत्र    अधिकतम तापमान
ऊना   33.7
बिलासपुर 33.3
चंबा  33.0
हमीरपुर 31.9
कांगड़ा 31.8
मंडी    30.8
सोलन 29.0
नाहन   29.0
धर्मशाला 26.8
शिमला   23.4

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed