फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather: imd Light rain expected in some parts of Himachal for three days, possibility of snowfall on

Himachal Weather: कुल्लू-लाहौल की चोटियों पर हल्की बर्फबारी, कुछ भागों में तीन दिन हल्की बारिश के आसार

Mon, 07 Oct 2024 05:17 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 07 Oct 2024 05:17 PM IST
सार

कुछ भागों में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से माैसम बिगड़ने के आसार हैं। इस दाैरान चोटियों पर हल्की बर्फबारी होने की संभावना है।

विज्ञापन
Himachal Weather: imd Light rain expected in some parts of Himachal for three days, possibility of snowfall on
बर्फ से सफेद हुई ऊंची चोटियां। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू व लाहौल की ऊंची चोटियों पर हल्की बर्फबारी हुई। रविवार रात को रोहतांग दर्रा के साथ हनुमान टि्ब्बा, शिंकुला, कुंजम दर्रा के साथ उदयपुर की ऊंची पहाड़ियों में हल्की बर्फबारी हुई। सर्दियों की दस्तक के साथ ही पहाड़ियां बर्फ से चांदी की तरफ चमकने लगी हैं। पहाड़ों में हुई बर्फबारी से जनजातीय इलाकों के साथ कुल्लू घाटी में भी सुबह शाम का तापमान गिरना शुरू हो गया है।हालांकि, सोमवार को कुल्लू से लेकर लाहौल तक मौसम साफ रहा।

विज्ञापन

वहीं प्रदेश के कुछ भागों में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से माैसम फिर बिगड़ने के आसार हैं। माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार राज्य के मध्य व उच्च पर्वतीय कुछ स्थानों पर 8 से 10 अक्तूबर तक बारिश का पूर्वानुमान है। इस दाैरान चोटियों पर हल्की बर्फबारी होने की संभावना है। इसके बाद 11 अक्तूबर से पूरे प्रदेश में माैसम साफ रहने के आसार हैं। उधर, मैदानी भागों में माैसम साफ रहने से पारा और चढ़ने के आसार हैं। सोमवार को राजधानी शिमला व आसपास भागों में धूप खिलने के साथ हल्के बादल छाए रहे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

कहां कितना न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 13.6, सुंदरनगर 14.3, भुंतर 13.0, कल्पा 6.8, धर्मशाला 15.0, ऊना 15.4, नाहन 19.5, केलांग 4.7, पालमपुर 14.0, सोलन 13.5, मनाली 9.9, कांगड़ा 15.0, मंडी 17.3, बिलासपुर 17.5, चंबा 15.1, डलहाैजी 16.0, कुकुमसेरी 4.9, कसाैली 16.4, पांवटा साहिब 22.0 व सैंज में 13.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। 
 

विज्ञापन

1 से 7 अक्तूबर तक सामान्य से 88 फीसदी कम बारिश
वहीं पोस्ट मानसून सीजन में 1 से 7 अक्तूबर तक राज्य में सामान्य से 88 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई है। इस अवधि के लिए 6.1 मिलीमीटर बारिश को सामान्य माना गया, लेकिन वास्तव में 0.8 एमएम बारिश ही हुई। बिलासपुर, चंबा, हमीरपुर, किन्नाैर, कुल्लू, लाहाैल-स्पीति, शिमला, सिरमाैर व सोलन में बारिश हुई ही नहीं। कांगड़ा में सामान्य से 91 फीसदी कम बारिश हुई। वहीं मंडी में सामान्य से एक व ऊना में 67 फीसदी अधिक बारिश हुई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed