फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather: imd forecast of with rain and snowfallfor six days in many parts, hailstorm alert also

Himachal Weather: हिमाचल के कई भागों में छह दिन बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान, एवलांच को लेकर एडवाइजरी

Tue, 10 Mar 2026 03:59 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Tue, 10 Mar 2026 03:59 PM IST
सार

माैसम विभाग के अनुसार राज्य के कई भागों में लगातार छह दिन बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान है। कई जिलों में अंधड़ चलने का येलो अलर्ट भी जारी किया गया है।

विज्ञापन
Himachal Weather: imd forecast of with rain and snowfallfor six days in many parts, hailstorm alert also
हिमाचल में बिगड़ेगा माैासम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में माैसम ने करवट बदली है। माैसम विभाग के अनुसार राज्य के कई भागों में लगातार छह दिन बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान है। कई जिलों में अंधड़ चलने का येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। मंगलवार सुबह से ही कुल्लू व लाहौल के आसमान में बादल छाए रहे। दोपहर बाद रोहतांग दर्रा, शिंकुला व बारालाचा सहित ऊंची चोटियों में हल्की बर्फबारी हुई। वहीं, मनाली के ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश होने से मौसम ठंडा हो गया। अटल टनल रोहतांग, नाॅर्थ पोर्टल व सिस्सू में बड़ी संख्या में पर्यटकों ने बर्फ का आनंद लेकर खूब मस्ती की। मौसम में आए बदलाव से अब घाटी के किसान-बागवानों को भी बारिश की उम्मीद है। शिमला में मंगलवार को हल्के बादलों के साथ धूप खिली रही। उधर, मैदानी क्षेत्रों में पारा लगातार चढ़ रहा है। बीते 24 घंटों के दाैरान ज्यादातर स्टेशनों पर अधिकतम तापमान सामान्य से 4-12 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। न्यूनतम तापमान सामान्य से 3-9 डिग्री सेल्सियस अधिक था।

विज्ञापन

कहां कितना न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 14.5, सुंदरनगर 13.6, भुंतर 12.0, कल्पा 6.1, धर्मशाला 12.6, ऊना 14.2, नाहन 15.7, केलांग 4.8, पालमपुर 15.5, सोलन 11.0, मनाली 11.9, कांगड़ा 17.0, मंडी 14.3, बिलासपुर 15.5, जुब्बड़हट्टी 15.8, कुफरी 9.9, कुकुमसेरी 3.4, सेऊबाग 12.5, बरठीं 13.9, पांवटा साहिब 18.0, सराहन 9.4, देहरा गोपीपुर 18.0, ताबो 2.2 व नेरी में 19.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

तापमान में बदलाव की संभावना
उधर, अगले 24 घंटों के दौरान राज्य में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होने की संभावना है। इसके बाद, अगले 2-3 दिनों में राज्य में न्यूनतम तापमान में 3-5 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 3-6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है। 

विज्ञापन

कब-कब बरसेंगे बादल, इन जिलों में अंधड़-ओलावृष्टि का अलर्ट
माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 10 और 13 मार्च को राज्य के ऊंचे पहाड़ों पर एक-दो स्थानों पर जगहों पर हल्की बारिश-बर्फबारी की संभावना है। जबकि 11, 12, 14 और 16 मार्च को उच्च पर्वतीय और मध्य पहाड़ी कुछ जगहों में हल्की से मध्यम बारिश-बर्फबारी और निचले पहाड़ों/मैदानों कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश होने की संभावना है। इसी तरह 15 मार्च को उच्च व मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश-बर्फबारी होगी। जबकि  निचले पहाड़ी/मैदानी क्षेत्रों में बारिश के आसार हैं। इसके अलावा चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी व शिमला जिले में अलग-अलग जगहों पर 11, 12 व 14 मार्च को 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से अंधड़ चलने व ओलावृष्टि का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

अधिकतम तापमान
शिमला में अधिकतम तापमान 23.2, सुंदरनगर 31.6, भुंतर 29.8, कल्पा 21.6, धर्मशाला 29.0, ऊना 34.7, नाहन 25.8, केलांग 14.2, सोलन 28.0, मनाली 22.6, कांगड़ा 31.1, मंडी 31.6, जुब्बड़हट्टी 25.7, कुफरी 18.5, बरठीं 29.4, कसाैली 24.0, ताबो 16.9 व नेरी में 31.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

ऊंचाई वाले क्षेत्रों में एवलांच का खतरा, एडवाइजरी जारी
 हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में एवलांच (हिमस्खलन) के बढ़ते खतरे को देखते हुए पुलिस ने सैलानियों के लिए एडवाइजरी जारी की है। प्रशासन ने पर्यटकों से अपील की है कि वह फिलहाल ऊंचाई वाले और संवेदनशील इलाकों में जाने से परहेज करें। पुलिस के अनुसार हाल के दिनों में प्रदेश के कई ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमस्खलन की घटनाएं सामने आई हैं, जिससे खतरा बढ़ गया है। इसी को ध्यान में रखते हुए लाहौल-स्पीति जिले में पब्लिक अनाउंसमेंट सिस्टम के माध्यम से पर्यटकों और स्थानीय लोगों को सतर्क किया जा रहा है। विभिन्न स्थानों पर पुलिस और प्रशासनिक टीमें लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रहने और जोखिम वाले क्षेत्रों से दूर रहने की सलाह दे रही हैं। भारी बर्फबारी के बाद मौसम में हो रहे बदलाव के कारण पहाड़ी ढलानों पर बर्फ का दबाव बढ़ जाता है, जिससे एवलांच का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में नदियों के नजदीक और ऊंचाई वाले स्थलों की ओर जाने से बचने की सलाह दी गई है। पुलिस ने सैलानियों से अपील की है कि निर्देशों का पालन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed