फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather: imd Forecast of rainfall for six days in many parts of state, alert for thunderstorm

Himachal Weather: हिमाचल के कई भागों में छह दिन बारिश का पूर्वानुमान, अंधड़ चलने का येलो अलर्ट

Fri, 31 May 2024 06:14 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 31 May 2024 06:14 PM IST
सार

माैसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से प्रदेश के मैदानी, मध्य व उच्च पर्वतीय कई भागों में लगातार एक सप्ताह तक बारिश का पूर्वानुमान है।

विज्ञापन
Himachal Weather: imd Forecast of rainfall for six days in many parts of state, alert for thunderstorm
हिमाचल में मौसम बिगड़ने के आसार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ सक्रियता से माैसम के करवट बदलने की संभावना है। माैसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से प्रदेश के मैदानी, मध्य व उच्च पर्वतीय कई भागों में लगातार एक सप्ताह तक बारिश का पूर्वानुमान है। ऐसे में लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। विभाग के अनुसार राज्य के कई भागों में 1 से 6 जून तक बारिश होने की संभावना है। इस दाैरान कई स्थानों पर अंधड़ चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है।  

विज्ञापन


4 से 6 जून तक अधिकतर स्थानों पर माैसम खराब रहने के आसार हैं। हालांकि, 2 व 3 जून को मैदानी और कम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में माैसम साफ रहने की संभावना है। शुक्रवार को राजधानी शिमला में धूप खिलने के साथ हल्के बादल छाए रहे। शुक्रवार को सात क्षेत्रों में पारा 40 डिग्री से पार दर्ज किया गया। उधर, रोहतांग दर्रा में बीती रात अचानक हुई बर्फबारी में फंसे 500 से अधिक पर्यटक वाहनों को पुलिस ने सुरक्षित निकाला है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

इन जिलों में बारिश का पूर्वानुमान
माैसम विभाग ने 1 से 6 जून तक चंबा, ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला, सोलन, सिरमाैर, किन्नाैर व लाहाैल-स्पीति जिले के कई भागों में अंधड़ चलने के साथ बारिश का पूर्वानुमान जताया है। कई भागों में 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। 

अधिकतम तापमान(डिग्री सेल्सियस में)
ऊना 45.0
नेरी 45.4
कांगड़ा 40.3
बिलासपुर 42.6
चंबा 40.2
धाैलाकुआं 43.1
बरठीं 41.1
शिमला 30.6
सुंदरनगर 39.9
धर्मशाला 36.5
नाहन 39.1
सोलन 38.4
मंडी 39.8
बजाैरा 37.5

कहां कितना न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 19.5,सुंदरनगर 17.1, भुंतर 12.2, कल्पा 6.0, धर्मशाला 24.5, ऊना 22.2, नाहन 25.3, केलांग 3.9, पालमपुर 21.0, सोलन 18.9, मनाली 9.5, कांगड़ा 20.5, मंडी 18.3, बिलासपुर 21.7, हमीरपुर 25.5, चंबा 18.1, डलहाैजी 20.1, जुब्बड़हट्टी 21.6, कुफरी 16.3, कुकुमसेरी 4.8 , नारकंडा 12.0, भरमाैर 13.1, रिकांगपिओ 9.2, धाैलाकुआं 23.7, बरठीं 25.4, कसाैली 23.9, पांवटा साहिब 32.0, देहरागोपीपुर 27.0, नेरी 25.7, मशोबरा 18.2 व सैंज में 13.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed