फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather: imd forecast of Rainfall continue for a week, thunderstorm alert in many parts

Himachal Weather: हिमाचल में एक सप्ताह तक बारिश जारी रहने के आसार, कई भागों में अंधड़ का अलर्ट

Tue, 06 May 2025 05:19 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 06 May 2025 05:19 PM IST
सार

प्रदेश के कई भागों में एक सप्ताह तक बारिश का दाैर जारी रहने की संभावना है। इस दाैरान कई क्षेत्रों में अंधड़ चलने का अलर्ट है। 

विज्ञापन
Himachal Weather:  imd forecast of Rainfall continue for a week, thunderstorm alert in many parts
हिमाचल में बारिश जारी रहने के आसार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के कई भागों में एक सप्ताह तक बारिश का दाैर जारी रहने की संभावना है। इस दाैरान कई क्षेत्रों में अंधड़ चलने का अलर्ट है। मंगलवार दोपहर करीब 3:00 बजे शिमला में झमाझम बारिश शुरू हुई। वहीं बीते 24 घंटों के दाैरान धौलाकुआं में 40.5, पांवटा साहिब 34.0, पच्छाद 30.0, जटोन बैराज 20.3, सुजानपुर टीहरा 17.5, संगड़ाह 10.0, नाहन 9.4, नारकंडा 9.0 व सोलन में 6.6 मिलीमीटर बारिश हुई है। 

विज्ञापन

विज्ञापन

जानें पूर्वानुमान
माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 6 से 9 मई तक राज्य के कई भागों में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। जबकि 10 से 12 मई तक कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। कुछ भागों में 6 से 11 मई तक 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से अंधड़ चलने का येलो अलर्ट है। वहीं अगले 2-3 दिनों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है। उसके बाद अगले 3-4 दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। वहीं अगले 4-5 दिनों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा।

न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 12.1, सुंदरनगर 15.4, भुंतर 14.1, कल्पा 6.4, धर्मशाला 13.2, ऊना 15.8, नाहन 14.0, केलांग 4.1, पालमपुर 15.0, सोलन 11.8, मनाली 11.9, कांगड़ा 16.3, मंडी 17.1, बिलासपुर 16.6, हमीरपुर 16.7, चंबा 14.4, डलहाैजी 12.8, कुफरी 9.3, कुकुमसेरी 5.9, नारकंडा 6.8, भरमाैर 11.2, रिकांगपिओ 9.4, सेऊबाग 7.0, धाैलाकुआं 17.6, बरठीं 15.8, कसाैली 13.6, पांवटा साहिब 20.0, सराहन 11.6, देहरा गोपीपुर 21.0, ताबो 9.2, नेरी 20.4 व बजाैरा में 13.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed