फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather: imd forecast of rainfall and snowfall in state

Himachal Weather: हिमाचल में इस दिन से मौसम फिर बिगड़ने के आसार, बारिश-बर्फबारी और अंधड़ चलने की संभावना

Thu, 02 May 2024 06:18 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 02 May 2024 06:18 PM IST
सार

पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से हिमाचल प्रदेश में मौसम के फिर बिगड़ने के आसार हैं। 

विज्ञापन
Himachal Weather: imd forecast of rainfall and snowfall in state
हिमाचल में मौसम बिगड़ने के आसार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मौसम के फिर बिगड़ने के आसार हैं। गुरुवार को राजधानी शिमला सहित पूरे प्रदेश में मौसम साफ बना रहा। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 3 मई से राज्य के कई भागों में मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान है। 4 व 5 मई को मैदानी, मध्य व उच्च पर्वतीय कई भागों में बारिश की संभावना है। चोटियों पर हल्की बर्फबारी हो सकती है।

विज्ञापन

इस दौरान चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला, सोलन, सिरमौर व किन्नौर जिले के कई भागों में अंधड़ चलने का येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। 6 मई से मैदानी भागों में मौसम साफ रहने के आसार हैं। जबकि मध्य व उच्च पर्वतीय कुछ स्थानों पर 8 मई तक मौसम खराब बना रह सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कहां कितना न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 10.0, सुंदरनगर 8.1, भुंतर 5.5, कल्पा 0.8, धर्मशाला 11.9, ऊना 11.2, नाहन 17.5, केलांग 0.4, पालमपुर 7.5, सोलन 8.6, मनाली 2.6, कांगड़ा 10.0, मंडी 8.2, बिलासपुर 10.9, हमीरपुर 12.1, चंबा 10.0, डलहौजी 8.2, जुब्बड़हट्टी 11.8, कुफरी 6.2, कुकुमसेरी 3.1, नारकंडा 2.9, भरमौर 6.1, रिकांगपिओ 3.9, धौलाकुआं 12.7, बरठीं 9.3, कसौली 11.1, पांवटा साहिब 22.0, सराहन 5.5, देहरागोपीपुर में 15.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। 

विज्ञापन

अधिकतम तापमान(डिग्री सेल्सियस में)
शिमला  23.0
सुंदरनगर 30.4
भुंतर 28.4
धर्मशाला 26.6
ऊना 35.6
नाहन 29.9
सोलन 30.0
कांगड़ा 30.6
मंडी 31.2
बिलासपुर 34.7
हमीरपुर 34.8
चंबा 27.8
रिकांगपिओ 24.6
बरठीं 32.2

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed