फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather: imd forecast of rainfall and hailstorm for four days in many parts, yellow-orange alert issu

Himachal Weather: हिमाचल के कई भागों में चार दिनों तक मौसम खराब रहने के आसार, ऊना में अधिकतम तापमान 40 पहुंचा

Fri, 26 Apr 2024 06:53 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 26 Apr 2024 06:53 PM IST
सार

प्रदेश के कई भागों में आगामी चार दिनों तक मौमस खराब बना रहने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मौसम में यह बदलाव आने की संभावना है। 

विज्ञापन
Himachal Weather: imd forecast of rainfall and hailstorm for four days in many parts, yellow-orange alert issu
हिमाचल में बारिश के आसार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के कई भागों में आगामी चार दिनों तक मौमस खराब बना रहने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मौसम में यह बदलाव आने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार राज्य के मैदानी, मध्य व उच्च पर्वतीय कई भागों में 26 से 30 अप्रैल तक बारिश की संभावना है। कुछ स्थानों पर अंधड़ चलने व ओलावृष्टि का येलो-ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है। इस दौरान चोटियों पर हल्की बर्फबारी हो सकती है।

विज्ञापन

 

विभाग के अनुसार 48 घंटों के दौरान बिलासपुर, चंबा, हमीरपुर, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला, सिरमौर, सोलन, ऊना में कुछ स्थानों पर गरज के ओलावृष्टि और अंधड़ व बारिश होने की संभावना है।  29 अप्रैल के लिए चंबा, कांगड़ा, कुल्लू और मंडी जिले में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है। 1 और 2 मई को मौसम साफ रहने के आसार हैं। वहीं प्रदेश की राजधानी शिमला में शुक्रवार को धूप खिली रही। उधर, ऊना में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार को सीजन का सबसे गर्म दिन गुजरा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 14.4, सुंदरनगर 13.0, भुंतर 11.1, कल्पा 5.8, धर्मशाला 18.4, ऊना 14.9, नाहन 17.6, केलांग 2.1, पालमपुर 15.0, सोलन 12.6, मनाली 5.2 , कांगड़ा 15.8, मंडी 13.1, बिलासपुर 14.2, हमीरपुर 20.6, चंबा 13.6, डलहौजी 12.6, जुब्बड़हट्टी 15.5, कुफरी 12.2 , कुकुमसेरी 3.4, नारकंडा 9.5, भरमौर 11.5, रिकांगपिओ 8.2, धौलाकुआं 15.4, बरठीं 12.6, समदो 6.3, कसौली 17.2, पांवटा साहिब 20.0, सराहन 11.5 और देहरागोपीपुर में 18.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। 
 
विज्ञापन

कहां कितना अधिकतम तापमान(डिग्री सेल्सियस में)
ऊना  40.0
बिलासपुर 38.7
चंबा 33.9
कांगड़ा 35.8
धर्मशाला 27.9
हमीरपुर 35.3
मंडी  34.8
सुंदरनगर 35.1
बरठीं 36.2
सोलन 31.5
नाहन 33.7
भुंतर 32.4
शिमला 26.6
रिकांगपिओ 25.9
केलांग 13.7

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed