फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather: imd forecast of rain and snowfall in state, In last 33 days, the clouds rained 85 percent le

Himachal Weather: बीते 33 दिनों में सामान्य से 85 फीसदी कम बरसे बादल, जानें एक सप्ताह तक कैसा रहेगा माैसम

Mon, 03 Feb 2025 05:46 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 03 Feb 2025 05:46 PM IST
सार

माैजूदा विंटर सीजन 1 जनवरी से 3 फरवरी तक सामान्य से 85 फीसदी कम बारिश हुई है। इससे राज्य में सूखे जैसी स्थिति बनी हुई है।

विज्ञापन
Himachal Weather: imd forecast of rain and snowfall in state, In last 33 days, the clouds rained 85 percent le
हिमाचल का माैसम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में माैजूदा विंटर सीजन 1 जनवरी से 3 फरवरी तक सामान्य से 85 फीसदी कम बारिश हुई है। इससे राज्य में सूखे जैसी स्थिति बनी हुई है। इस अवधि के लिए 91.3 मिलीमीटर बारिश को सामान्य माना गया लेकिन वास्तव में 13.4 मिलीमीटर बारिश की हुई। बिलासपुर जिले में सामान्य से 95, चंबा 89, हमीरपुर 95, कांगड़ा 94, किन्नाैर 93, कुल्लू 78, लाहाैल-स्पीति 79, मंडी 86, शिमला 83, सिरमाैर 81, सोलन 93 व ऊना में 96 फीसदी कम बारिश हुई है। राज्य में आगामी एक सप्ताह के दाैरान भी अच्छी बारिश-बर्फबारी की संभावना कम है। सोमवार को भी शिमला सहित पूरे प्रदेश में माैसम साफ बना रहा।

विज्ञापन

आने वाले दिनों में ऐसा रहेगा माैसम, इन जिलों में बर्फबारी की संभावना
माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से राज्य में 3, 5, 8 व 9 फरवरी को अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश-बर्फबारी की संभावना है। जबकि 4 फरवरी को अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान है। सप्ताह के शेष दिनों के दाैरान राज्य में माैसम साफ रहने के आसार हैं। 4 फरवरी को कुछ स्थानों पर शीत दिवस रहने की संभावना है।  विभाग के अनुसार 4 फरवरी की दोपहर से 5 फरवरी  की शाम/मध्य रात्रि तक कई स्थानों पर हल्की बर्फबारी, जबकि किन्नौर और लाहौल-स्पीति जिले सहित कांगड़ा, चंबा, शिमला, मंडी, सिरमौर और कुल्लू जिलों के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में मध्यम बर्फबारी की संभावना है। इन जिलों के शेष भागों में कई स्थानों पर हल्की तथा कुछ स्थानों पर मध्यम बारिश होने की संभावना है।  वहीं सोलन, हमीरपुर, बिलासपुर और ऊना जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इस दाैरान पर्यटन स्थलों कुफरी, नारकंडा, मनाली, सोलंग घाटी, डलहौजी और सिस्सू और निकटवर्ती क्षेत्रों में भी बर्फबारी हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

तापमान में गिरावट की संभावना
उधर, अगले 2 दिनों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान में 4-5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है। इसके बाद  राज्य के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान में 4-5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है। अगले 24 घंटों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है। फिर अगले 2-3 दिनों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी।

विज्ञापन

कहां कितना न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 6.2, सुंदरनगर 3.5, भुंतर 2.5, कल्पा 0.5, धर्मशाला 4.8, ऊना 2.2, नाहन 8.0, केलांग -8.3, पालमपुर 3.5, सोलन 2.0, मनाली 0.7, कांगड़ा 5.6, मंडी 4.3, बिलासपुर 3.9, डलहाैजी 7.6, कुकुमसेरी -9.8, भरमाैर 3.1, सेऊबाग 1.0, धाैलाकुआं 6.0, बरठीं 2.8, कसाैली 7.8, सराहन 2.8, ताबो -9.3 व पांवटा साहिब में 9.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed