फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather: imd forecast of rain and snowfall in some parts state

Himachal Weather: हिमाचल के कुछ भागों में इस दिन बारिश-बर्फबारी की संभावना, जानें 3 नवंबर तक का पूर्वानुमान

Mon, 28 Oct 2024 01:14 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 28 Oct 2024 01:14 PM IST
सार

प्रदेश सहित पूरे उत्तर-पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में लगातार शुष्क मौसम बना हुआ है। शिमला सहित अन्य भागों में आज भी माैसम साफ बना हुआ है।

विज्ञापन
Himachal Weather: imd  forecast of rain and snowfall in some parts state
शिमला में आज माैसम साफ। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश सहित पूरे उत्तर-पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में लगातार शुष्क मौसम बना हुआ है। शिमला सहित अन्य भागों में आज भी माैसम साफ बना हुआ है। वहीं माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार राज्य के उच्च पर्वतीय कुछ स्थानों पर 29 अक्तूबर को बारिश-बर्फबारी के आसार हैं। इसके बाद 30 अक्तूबर से 3 नवंबर तक माैसम साफ बना रहने का पूर्वानुमान है। उधर, राज्य के उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में ठंड बढ़ गई है। ताबो का न्यूनतम तापमान माइनस में चल रहा है। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Agriculture News: हिमाचल के किसानों को इन बीजों पर मिलेगा अनुदान, सरकार खर्च करेगी 23.60 करोड़

विज्ञापन

कहां कितना न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 12.0, सुंदरनगर 12.2, भुंतर 9.8, कल्पा 5.6, धर्मशाला 14.0, ऊना 14.6, नाहन 17.5, पालमपुर 11.5, सोलन 11.0, मनाली 8.2, कांगड़ा 14.3, मंडी 14.1, बिलासपुर 17.2, हमीरपुर 14.7, चंबा 13.2, डलहाैजी 15.4, कुफरी 11.4, कुकुमसेरी 1.3, नारकंडा 10.1, रिकांगपिओ 8.5, धाैलाकुआं 17.3, समदो 6.5, कसाैली 15.1, पांवटा साहिब 20.0, ताबो -1.6, मशोबरा 12.9 व सैंज में 10.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

ये भी पढ़ें: HRTC Diwali Buses: दिवाली पर भी दिल्ली, चंडीगढ़, हरिद्वार और शिमला के लिए भी मिलेगी रात्रि बस सेवा

1 से 28 अक्तूबर तक सामान्य से 97 फीसदी कम बारिश
राज्य में पोस्ट मानसून सीजन के दाैरान   1 से 28 अक्तूबर तक सामान्य से 97 फीसदी कम बारिश हुई है। इस अवधि के दाैरान बिलासपुर, चंबा, हमीरपुर, कुल्लू, सिरमाैर व सोलन जिले में बारिश की बूंद तक नहीं बरसी। जबकि कांगड़ा में सामान्य से 94, किन्नाैर 98, लाहाैल-स्पीति 99, मंडी 83, शिमला 99 व ऊना में 53 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed