फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal farmers will get subsidy on these seeds, govt will spend 23.60 crores

Agriculture News: हिमाचल के किसानों को इन बीजों पर मिलेगा अनुदान, सरकार खर्च करेगी 23.60 करोड़

Mon, 28 Oct 2024 11:47 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 28 Oct 2024 11:47 AM IST
सार

वर्ष 2023-24 में अनुदान योजना के तहत 60 हजार किसानों को बीज आवंटित किया गया था। कृषि विभाग विभिन्न फसलों के आधार बीज का उत्पादन कर रहा है।

विज्ञापन
Himachal farmers will get subsidy on these seeds, govt will spend 23.60 crores
दाल - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के किसानों को उन्नत किस्म के बीज उपलब्ध करवाने पर सरकार 23.60 करोड़ रुपये खर्च करेगी। अनाज, दाल, तिलहन, चारा, आलू, अदरक और हल्दी के अलावा अन्य बीजों पर किसानों को अनुदान दिया आएगा। प्रदेश सरकार के आदेशों पर कृषि विभाग 17 हजार क्विंटल बीज तैयार करवा रहा है। किसानों को खाद की किल्लत पेश न आए, इसके लिए 2 करोड़ 77 लाख रुपये खर्च होंगे।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि किसानों को अनाज, दालों, तिलहन और चारा फसलों के बीजों पर 50 प्रतिशत अनुदान और आलू, अदरक व हल्दी के बीजों पर 25 प्रतिशत अनुदान दिया जाएगा। वर्ष 2023-24 में अनुदान योजना के तहत 60 हजार किसानों को बीज आवंटित किया गया था। कृषि विभाग विभिन्न फसलों के आधार बीज का उत्पादन कर रहा है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Heart Attack: चिकित्सक बोले- हिमाचली युवाओं में बढ़ रहे हृदयाघात के मामले, गलत खानपान सबसे बड़ा कारण

विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों को मक्की का ऑफलाइन होगा भुगतान
 खाद्य आपूर्ति निगम प्रदेश में पहली बार मक्की खरीद रहा है। विभाग किसानों को फसल का भुगतान ऑफलाइन करेगा। किसान भी फसल बेचने के लिए खरीद केंद्रों में पंजीकरण करवा रहे हैं। जिला कांगड़ा में अब तक 329 और चंबा जिले में 320 किसानों ने मक्की बेचने के लिए पंजीकरण करवाया है। कांगड़ा में मक्की की खरीद शुरू हो गई है।

135.68 क्विंटल फसल खरीदी गई
जिले के तीन खरीद केंद्रों में 135.68 क्विंटल फसल खरीदी गई है। नगरोटा-बगवां में निगम में 27.40 क्विंटल, ढलियारा में 53.28 क्विंटिल, फतेहपुर ब्लॉक में 55 क्विंटल मक्की खरीदी है। चंबा जिले में भरमौर, चंबा, तीसा और चुवाड़ी में मंडियां बनाई हैं। इसके अलावा प्रदेशभर में 24 खरीद केंद्र बनाए हैं। निगम किसानों की ओर से 3,000 प्रति क्विंटल मक्की खरीद रहा है।

जिला कांगड़ा में मक्की की खरीद शुरू हो गई है। चंबा के किसान 18 नवंबर से फसल बेच सकते हैं। कांगड़ा में 329 किसानों और चंबा में 320 किसानों ने फसल बेचने के लिए पंजीकरण करवाया है।-पुरुषोत्तम सिंह, खाद्य आपूर्ति नियंत्रक, कांगड़ा स्थित धर्मशाला

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed