फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Himachal Weather: imd forecast of rain and snowfall in many areas for three days

Himachal Weather: फिर करवट बदलेगा माैसम, कई क्षेत्रों में तीन दिन बारिश-बर्फबारी के आसार, चंबा में पहाड़ी दरकी

Thu, 06 Mar 2025 04:36 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला/कुल्लू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला/कुल्लू Published by: Krishan Singh Updated Thu, 06 Mar 2025 04:36 PM IST
सार

राज्य के कई भागों में तीन दिन बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान है। उधर, जिला कुल्लू और लाहौल में बर्फबारी की वजह से एक सप्ताह से जनजीवन अस्त-व्यस्त है। 

विज्ञापन
Himachal Weather: imd forecast of rain and snowfall in many areas for three days
जनजातीय क्षेत्रों में बर्फबारी के बाद दुश्वारियां जारी। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से माैसम फिर करवट बदल सकता है। राज्य के कई भागों में तीन दिन बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान है। उधर, जिला कुल्लू और लाहौल में बर्फबारी की वजह से एक सप्ताह से जनजीवन अस्त-व्यस्त है। जिला कुल्लू में एचआरटीसी की 10 बसें अभी भी जगह-जगह फंसी हैं। भारी बारिश से हुए भूस्खलन के कारण निगम के ग्रामीण क्षेत्रों के करीब 30 बस रूट प्रभावित चल रहे हैं।

विज्ञापन



कुल्लू व लाहौल में 200 सड़कों के साथ 200 बिजली ट्रांसफार्मर भी बंद पड़े हैं। अटल टनल के जरिये दोनों तरफ से बारी-बारी फोर बाई फोर वाहनों को भेजा जा रहा है। सुबह का समय मनाली से लाहौल की तरफ और दोपहर बाद लाहौल से मनाली की तरफ वाहनों को भेजने की अनुमति प्रशासन ने दी है। वहीं हिमस्खलन से प्रभावित चंबा के पांगी की कुमार पंचायत के कुमार गांव में सेना के चॉपर के जरिये राहत सामग्री गिराई गई। 

विज्ञापन

आगामी दिनों में ऐसा रहेगा माैसम
माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार  6 से 8 मार्च तक राज्य में शुष्क मौसम रहने की संभावना है। आज राजधानी शिमला व अन्य भागों में धूप खिली हुई है। 9 मार्च को लाहौल-स्पीति, किन्नौर सहित चंबा, कांगड़ा और कुल्लू जिलों के ऊंचे क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश-बर्फबारी की संभावना है। 10 मार्च को राज्य में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश-बर्फबारी की संभावना है। जबकि 11 और 12 मार्च को राज्य में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश-बर्फबारी के आसार हैं।

तापमान में बदलाव आने की संभावना
अगले 3-4 दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 3-4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है। 9 मार्च तक अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 3-5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने के आसार हैं और उसके बाद अगले 2-3 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है।

विज्ञापन

कहां कितना न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 6.4, सुंदरनगर 6.4, भुंतर 4.0, कल्पा -0.9, धर्मशाला 4.5, ऊना 4.6, नाहन 10.5, केलांग -8.4, पालमपुर 5.0, सोलन 6.1, मनाली 1.1, कांगड़ा 8.0, मंडी 7.7, बिलासपुर 7.1, चंबा 7.2, डलहाैजी 1.2, कुकुमसेरी -12.4, सेऊबाग 3.5, धाैलाकुआं 7.5, बरठीं 6.0, पांवटा साहिब 10.0, सराहन 0.6 व ताबो में -9.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

चंबा-तीसा मार्ग पर पुखरी के पास ईंटनाला में दरकी पहाड़ी
 चंबा-तीसा मार्ग पर पुखरी के समीप ईंटनाला में पहाड़ी दरकने के बाद सड़क पर टनों के हिसाब से मलबा गिर गया। इससे सड़क यातायात के लिए बंद हो गई। गनीमत ये रही कि पहाड़ी से होने वाले भूस्खलन की चपेट में कोई राहगीर या वाहन नहीं आया, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। सूचना मिलने के बाद लोक निर्माण विभाग की मशीनरी मार्ग को बहाल करने में जुट गई हैं। भूस्खलन के कारण पुखरी के आगे मार्ग बंद हो गया। वहीं चंबा के पांगी में 10 घंटों तक बर्फ की मोटी परत पर मरीज को पीठ पर उठाकर तो कभी अस्थायी स्ट्रेचर को खींच कर युवाओं ने किलाड़ अस्पताल पहुंचाया गया। जनजातीय क्षेत्र पांगी के हुडान-भटोरी का यह मामला बताया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed