फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather: imd forecast of rain and snowfall for four days in many parts of state

Himachal Weather: हिमाचल के कई भागों में चार दिन बारिश-बर्फबारी के आसार, जानें मौसम पूर्वानुमान

Tue, 19 Mar 2024 05:56 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 19 Mar 2024 05:56 PM IST
सार

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियात से मौसम में बदलाव आने की संभावना है। कई भागों में बारिश-बर्फबारी के आसार हैं।

विज्ञापन
Himachal Weather: imd forecast of rain and snowfall for four days in many parts of state
हिमाचल में बिगड़ा मौसम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के कई भागों में चार दिन बारिश-बर्फबारी के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मौसम में यह बदलाव आने की संभावना है। विभाग के अनुसार 12 से 24 मार्च तक लगातार मैदानी व मध्य पर्वतीय कई क्षेत्रों में बारिश की संभावना है।

विज्ञापन

वहीं, उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है। कई स्थानों पर अंधड़ चलने व बिजली चमकने का येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। आज भी मध्य व उच्च पर्वतीय कुछ स्थानों पर बारिश-बर्फबारी होने की संभावना जताई गई है। शिमला में भी मौसम खराब बना हुआ है।वहीं, 25 मार्च से पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहने के आसार हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जनजातीय क्षेत्रों में 249 सड़कें अभी भी ठप
प्रदेश में मंगलवार शाम तक 249 सड़कें और 42 बिजली ट्रांसफार्मर ठप रहे। लाहौल-स्पीति जिला में 14, चंबा में 19, किन्नौर में आठ और कुल्लू में एक बिजली ट्रांसफार्मर बंद होने से कई क्षेत्रों में अंधेरा पसरा हुआ है। 

विज्ञापन

उधर, 140 किमी लंबी तांदी-संसारीनाला (हिमाचल सीमा) मार्ग  छोटे वाहनों के लिए बहाल हो गया है। इस मार्ग की बहाली में बीआरओ के जवानों को उदयपुर से करीब 10 किमी आगे दरेड़ के पास पांच दिन तक एक विशालकाय हिमखंड से जूझना पड़ा। 

कहां कितना न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 8.4, सुंदरनगर 8.0,  भुंतर 7.6, कल्पा 0.0, धर्मशाला 11.9, ऊना 8.7, नाहन 15.1, केलांग -5.3, पालमपुर 8.5, सोलन 6.6, मनाली 4.1, कांगड़ा 10.3, मनाली 8.1, बिलासपुर 9.1, हमीरपुर 10.9, चंबा 9.6, डलहौजी 7.6, जुब्बड़हट्टी 10.0, कुफरी 5.0, कुकुमसेरी -4.2, नारकंडा 0.8, रिकांगपिओ 3.4, सेऊबाग 6.0, धौलाकुआं 10.3, बरठीं 7.8, समदो 0.9, पांवटा साहिब 14.0, सराहन 4.5 और देहरा गोपीपुर में  13.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed