फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather: imd forecast of Heavy rain and snowfall in many parts of state

Himachal Weather: हिमाचल में इस दिन से फिर बिगड़ेगा माैसम, कई भागों में भारी बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान

Fri, 21 Feb 2025 03:39 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 21 Feb 2025 03:39 PM IST
सार

माैसम फिर बिगड़ने के आसार हैं। माैसम विभाग के अनुसार 24 फरवरी को एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित करेगा।

विज्ञापन
Himachal Weather: imd forecast of Heavy rain and snowfall in many parts of state
हिमाचल में फिर बारिश बर्फबारी के आसार। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में माैसम फिर बिगड़ने के आसार हैं। माैसम विभाग के अनुसार 24 फरवरी की रात से एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित करेगा। इसके प्रभाव से राज्य के अधिकांश स्थानों पर बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान है। कुछ स्थानों पर भारी बारिश-बर्फबारी के आसार हैं। विभाग के अनुसार 24 फरवरी तक राज्य के सभी भागों में माैसम साफ बना रहेगा। शिमला में भी आज धूप खिलने के साथ हल्के बादल छाए हुए हैं। वहीं कल्पा, कांगड़ा व मंडी में शीत दिवस दर्ज किया गया। निचले पहाड़ी-मैदानी और मध्य पहाड़ी क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों पर कोहरा भी छाया।

विज्ञापन


जानें कब से करवट बदलेगा माैसम
माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 26 व 27 फरवरी को राज्य में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश-बर्फबारी होगी। कुछ स्थानों पर भारी बारिश/बर्फबारी की संभावना है। 25 फरवरी को लाहौल-स्पीति, किन्नौर के कुछ स्थानों सहित चंबा, कांगड़ा और कुल्लू जिले के ऊंचे इलाकों में हल्की बारिश-बर्फबारी की संभावना है। वहीं अगले 3-4 दिनों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 3-4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है। इसके बाद, अगले 2-3 दिनों के दौरान तापमान में लगभग 4-5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने के आसार हैं। इसी तरह  राज्य के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 3-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है। इसके बाद न्यूनतम तापमान में 3-4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कहां कितना न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 3.4, सुंदरनगर 7.3, भुंतर 4.0, कल्पा -3.5, धर्मशाला 4.2, ऊना 5.9, नाहन 8.4, केलांग -5.8, पालमपुर 5.0, सोलन 5.0, कांगड़ा 6.6, मनाली 7.6, बिलासपुर 8.9, जुब्बड़हट्टी 6.0, कुकुमसेरी -7.2, बरठीं 6.7, सराहन 1.7 व ताबो में -11.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।  पिछले 24 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। साथ ही अधिकतम तापमान में 3-13 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। 

विज्ञापन

कहां कितना बारिश-बर्फबारी दर्ज
बीते 24 घंटों के दाैरान नगरोटा सूरियां 56.0, घमरूर 44.2, चंबा 42.0, सलूणी 36.2, तीसा 35.7, पालमपुर 33.2, सियोबाग 29.2, कांगड़ा 28.8, बैजनाथ 27.0, छतराड़ी 26.7, सुजानपुर टिहरा 25.4 व सुंदरनगर 24.9, बंजार 24.4, डलहाैजी 24.0, करसोग 23.3, गुलेर 22.6, नादौन 21.0 व गोहर में 20.0 मिलीमीटर बारिश दर्ज गई है।  इसी तरह गोंदला में 42.0, केलांग 36.0, कुकुमसेरी 24.3, जोत 16.0, कल्पा 13.8, पूह 12.0, खदराला 15.0, सांगला 10.4, हंसा 10.0, छतराड़ी और कुफरी में 4.0 सेंटीमीटर बर्फबारी हुई है।  रोहतांग दर्रा में 120 व कोकसर 75, जलोड़ी दर्रा व सोलंगनाला में 30 से 40 सेंटीमीटर तक बर्फ गिरने की सूचना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed