फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather: How will the weather be in Himachal for a week, know what is the forecast

Himachal Weather Update : प्रदेश के छह जिलों में अधिकतम तापमान 35 डिग्री के पार, आज से लू की चेतावनी

Sun, 08 Jun 2025 01:14 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sun, 08 Jun 2025 01:14 AM IST
सार

ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, सिरमौर और मंडी जिला में गर्मी का असर फिर बढ़ने लगा है। 

विज्ञापन
Himachal Weather: How will the weather be in Himachal for a week, know what is the forecast
हिमाचल का माैसम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के छह जिलों में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस पार हो गया है। ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, सिरमौर और मंडी जिला में गर्मी का असर फिर बढ़ने लगा है। रविवार से मैदानी जिलों में लू चलने की चेतावनी भी जारी हुई है। 11 जून तक पूरे प्रदेश में मौसम साफ बना रहने का पूर्वानुमान है। 12 और 13 जून को पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश के आसार जताए गए हैं। राजधानी शिमला सहित प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में शनिवार सुबह हल्के बादल छाए रहने के साथ धूप खिली। दोपहर बाद बादल छंटते ही तेज धूप खिली।

विज्ञापन

मैदानी जिलों कांगड़ा, बिलासपुर, हमीरपुर, ऊना सहित सोलन, सिरमौर और मंडी के कुछ क्षेत्रों में दोपहर के समय तेज धूप और उमस भरी गर्मी से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। मैदानी क्षेत्रों के अलावा पहाड़ी क्षेत्रों के तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज हुई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने हिमाचल प्रदेश के सभी भागों में 11 जून तक मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान जताया है। 12 और 13 जून को उच्च पहाड़ी सहित कुछ मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की बारिश की संभावना है। आगामी 4 से 5 दिनों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

पांवटा साहिब में 24 डिग्री दर्ज हुआ रात का पारा
प्रदेश में बारिश का दौर थमते ही अब न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी होना शुरू हो गई है। शुक्रवार रात को पांवटा साहिब में न्यूनतम तापमान 24.0, शिमला में 16.5, सुंदरनगर में 21.7, भुंतर में 19.1, कल्पा में 10.6, धर्मशाला में 12.8, ऊना में 21.6, नाहन में 19.0, केलांग में 7.3, सोलन में 17.6, मनाली में 13.7, कांगड़ा में 23.2, मंडी में 22.5, बिलासपुर में 22.4, चंबा में 19.5, डलहाैजी में 17.3, कुकुमसेरी में 8.3, भरमाैर में 15.0, धाैलाकुआं में 22.0 और कसाैली में 19.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन

क्षेत्र अधिकतम तापमान
ऊना 39.2
नेरी 37.9
बिलासपुर 36.8
कांगड़ा 35.5
मंडी 35.5
सुंदरनगर 35.2
धौलाकुआं 35.2
नाहन 35.0
भुंतर 34.8
बरठीं 34.4
चंबा 33.5
धर्मशाला 32.1
सेऊबाग 31.8
सोलन 31.0
मनाली 27.8
कल्पा 26.7
शिमला 25.2

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed