फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather, Heavy rains wreaked havoc in Khaniyara of Dharamsala, debris entered houses due to flood

Himachal Weather: खनियारा में बारिश से भारी तबाही, आधा दर्जन वाहन क्षतिग्रस्त और चार दुकानें ढहीं, दो पुल बहे

Fri, 02 Sep 2022 08:59 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला/शिमला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला/शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 02 Sep 2022 08:59 PM IST
सार

धर्मशाला के साथ लगते खनियारा में शुक्रवार को जोरदार बारिश ने भारी तबाही मचाई। बारिश के चलते इंद्रूनाग मंदिर के साथ लगते नाले में बाढ़ आ गई। बाढ़ ने पूरे इलाके को अपनी चपेट में ले लिया।

विज्ञापन
Himachal Weather, Heavy rains wreaked havoc in Khaniyara of Dharamsala, debris entered houses due to flood
धर्मशाला के खनियारा में बारिश ने बरपाया कहर - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला मुख्यालय धर्मशाला के साथ लगते खनियारा में शुक्रवार को जोरदार बारिश ने भारी तबाही मचाई। बारिश के चलते इंद्रूनाग मंदिर के साथ लगते नाले में बाढ़ आ गई। बाढ़ ने पूरे इलाके को अपनी चपेट में ले लिया। इससे एक कार और टेंपो समेत आधा दर्जन वाहन मलबे में दबकर क्षतिग्रस्त हो गए, जबकि चार दुकानें ढह गईं। कई घरों, दुकानों और नाले के साथ लगते राशन डिपो में मलबा घुस गया।  लोग इसे बादल फटना बता रहे हैं, लेकिन जिला प्रशासन ने बादल फटने की पुष्टि नहीं की है।

विज्ञापन


नाले में आई बाढ़ से दो पुल बह गए, एक मंदिर को भी नुकसान पहुंचा है। गनीमत यह रही कि जिन मकानों में मलबा घुसा है, वे मकान खाली थे, क्योंकि उन मकानों के मालिक दूसरे राज्य में रहते हैं। स्थानीय लोगों की मानें तो क्षेत्र में एक जोरदार धमाके के साथ ही मूसलाधार बारिश शुरू हुई। साथ ही नाले में बाढ़ आ गई। शुक्रवार को किसी कारण से सरकारी राशन का डिपो बंद था, जिससे कोई नुकसान नहीं हुआ। हालांकि डिपो में मलबा घुस गया।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन



खाली करवाया प्राइमरी स्कूल 
नाले में पानी का जलस्तर बढ़ता देख साथ लगते प्राइमरी स्कूल को समय रहते आनन-फानन में खाली करवा दिया गया। स्कूल नाले से मात्र 15 मीटर की दूरी पर है। जिस समय नाले का जलस्तर बढ़ा, उस दौरान स्कूल में कक्षाएं चल रही थीं।   

प्रदेश में दो दिन भारी बारिश का अलर्ट
वहीं, प्रदेश में छह दिनों तक मौसम खराब रहने की संभावना है। इस दौरान प्रदेश के कई भागों में बारिश की संभावना है।  मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 4 और 5 सितंबर के लिए भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।  24 घंटों के दौरान नगरोटा सुरियां में 32, भराड़ी 27, बलद्वाड़ा 26, मेहरे 23, बिझड़ी 22, गोहर और बिलासपुर 13-13, भोरंज 9 और नाहन में 3 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed