फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather: Fresh snowfall on the peaks of Lahaul-Spiti, rain and hailstorm in many parts of the state

Himachal Weather: लाहौल-स्पीति की चोटियों पर ताजा हिमपात, प्रदेश के कई भागों में बारिश-ओलावृष्टि

Thu, 10 Apr 2025 06:46 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला/कुल्लू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला/कुल्लू Published by: Krishan Singh Updated Thu, 10 Apr 2025 06:46 PM IST
सार

प्रदेश की ऊंची चोटियों पर हल्की बर्फबारी दर्ज की गई। जबकि अन्य कई क्षेत्रों में बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई है। गुरुवार को जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति की चोटियों में ताजा हिमपात हुआ है।

विज्ञापन
Himachal Weather:  Fresh snowfall on the peaks of Lahaul-Spiti, rain and hailstorm in many parts of the state
लाहाैल घाटी में बारिश-बर्फबारी। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश की ऊंची चोटियों पर हल्की बर्फबारी दर्ज की गई। जबकि अन्य कई क्षेत्रों में बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई है। गुरुवार को जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति की चोटियों में ताजा हिमपात हुआ है। जबकि जिला मुख्यालय केलांग सहित पूरी घाटी में बारिश होने से मौसम सुहावना हो गया है। इसके अलावा कुल्लू जिला की उझी घाटी के साथ पार्वती और सैंज घाटी में भी जमकर बारिश हुई और ओलावृष्टि भी हुई है। इससे फसलों को नुकसान हुआ है। वहीं शिमला जिले के कुछ भागों में भी बारिश व ओलावृष्टि हुई है। सिरमाैर जिले के रोनहाट क्षेत्र में भी ओलावृष्टि हुई है। शिमला शहर व आसपास भागों में भी देर शाम भारी बारिश-ओलावृष्टि  के साथ अधंड़ चला।

विज्ञापन

इतने दिन तक खराब रहेगा माैसम, इन जिलों में बारिश के साथ ओलावृष्टि का पूर्वानुमान
माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार अगले 12 घंटों में चंबा, कांगड़ा, किन्नौर, कुल्लू, लाहौल- स्पीति, मंडी, शिमला, सिरमौर जिलों में कहीं-कहीं पर बिजली चमकने के साथ ओलावृष्टि होने की संभावना है। चंबा, कांगड़ा व कुल्लू में अंधड़ चलने का ऑरेंज अलर्ट है। 10 अप्रैल को लाहाैल-स्पीति सहित चंबा, कुल्लू और कांगड़ा के ऊंचे इलाकों में कुछ स्थानों पर और शिमला, सिरमौर, सोलन में अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश-बर्फबारी की संभावना है। 11 अप्रैल को चंबा, कांगड़ा, कुल्लू और लाहौल-स्पीति के ऊंचे इलाकों में कई स्थानों पर और मंडी, शिमला, सिरमौर, सोलन में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना है। 12 अप्रैल  को लाहौल-स्पीति, चंबा, कुल्लू और कांगड़ा जिलों के ऊंचे इलाकों में अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश-बर्फबारी हो सकती है। सप्ताह के शेष दिनों में राज्य में मुख्य रूप से शुष्क मौसम रहने की संभावना है। 13 अप्रैल से पूरे प्रदेश में माैसम साफ रहने के आसार हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 तापमान में आएगा ये बदलाव
अगले 24 घंटों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में न्यूनतम व अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होने की संभावना है, इसके बाद अगले 2-3 दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने के आसार हैं। वहीं राज्य के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान में 3-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed