फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather: fresh snowfall in Rohtang Pass, know forecast

Himachal Weather: रोहतांग में हिमपात, अब 14 को बारिश-बर्फबारी के आसार; मनाली-लेह सड़क दारचा से आगे बंद

Mon, 08 Dec 2025 10:09 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो/संवाद/शिमला/सिस्सू (लाहौल-स्पीति)।
अमर उजाला ब्यूरो/संवाद/शिमला/सिस्सू (लाहौल-स्पीति)। Published by: Krishan Singh Updated Mon, 08 Dec 2025 10:09 AM IST
सार

लाहाैल घाटी में माैसम ने लंबे अरसे बाद करवट बदली। सोमवार सुबह रोहतांग दर्रा सहित अन्य ऊंची चोटियों पर बर्फबारी दर्ज की गई। 

विज्ञापन
Himachal Weather:  fresh snowfall in Rohtang Pass, know forecast
रोहतांग दर्रा में बर्फबारी। - फोटो : संवाद

विस्तार

जनजातीय क्षेत्र लाहौल में सोमवार सुबह मौसम के करवट बदलने से रोहतांग दर्रा और बारालाचा में ताजा बर्फबारी हुई। रोहतांग दर्रा में 12 और ग्रांफू में 5 सेंटीमीटर तक बर्फबारी दर्ज हुई। बर्फबारी से कुल्लू और लाहौल में ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। वहीं, कोकसर और चंद्रा घाटी में फाहे गिरे। मंडी और बिलासपुर जिले के कई इलाकों में सोमवार को सुबह-शाम के समय घना कोहरा छाया रहा। मंगलवार को भी कोहरा पड़ने का येलो अलर्ट जारी हुआ है। रविवार रात को कुकुमसेरी और ताबो में न्यूनतम पारा माइनस में रिकॉर्ड हुआ। जबकि शिमला में धूप खिलने से रात का तापमान बढ़कर 9.5 डिग्री पहुंच गया है।

विज्ञापन


मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 13 दिसंबर तक प्रदेश में मौसम साफ बना रहने के आसार हैं। इस अवधि में पारे में बढ़ोतरी होने की संभावना है। 14 दिसंबर को ऊंचाई वाले क्षेत्रों में कुछ जगह हल्की बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान है। अगले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस गिरावट की संभावना है, उसके बाद अगले 2-3 दिनों में न्यूनतम तापमान धीरे-धीरे 2-3 डिग्री सेल्सियस बढ़ने के आसार हैं। सोमवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

कहां कितना न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 9.5, सुंदरनगर 5.7, भुंतर 6.5, कल्पा 2.6, धर्मशाला 6.8, ऊना 5.4, नाहन 9.8, पालमपुर 7.0, सोलन 3.7, मनाली 6.7, कांगड़ा 7.0, मंडी 7.1, बिलासपुर 7.7, हमीरपुर 5.7, कुफरी 6.4, कुकुमसेरी -6.2, नारकंडा 3.7, भरमाैर 7.8, रिकांगपिओ 3.5, बरठीं 4.8, पांवटा साहिब 9.0, सराहन 4.1, देहरा गोपीपुर 6.0, ताबो -1.8 व बजाैरा में 6.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन

बर्फ हटाने के लिए तैनात रहेंगी 700 मशीनें
शिमला। लोक निर्माण विभाग आगामी बर्फबारी से निपटने के लिए योजना तैयार कर रहा है। दिसंबर के अंत या जनवरी महीने में बर्फबारी की संभावना रहती है। ऐसे में लोक निर्माण विभाग तैयारियों में जुटा है। सड़कें बहाल करने के लिए 700 मशीनें लगाई जाएंगी। साथ ही 30 हजार फील्ड कर्मचारियों के अलावा मल्टी ट्रास्क वर्करों की भी सेवाएं ली जाएंगी। बंद होने की स्थिति में पहले राज्य मार्गों की सड़कों को यातायात के लिए बहाल किया जाएगा।

उसके बाद जिला व संपर्क मार्ग खोले जाएंगे। जिला चंबा, लाहौल स्पीति, कुल्लू, शिमला और मंडी में सड़कों को बहाल करने के लिए टीमें गठित की जाएंगी। लोक निर्माण विभाग मुख्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित होगा। इसमें जिला में बंद सड़कों की जानकारी दी जाएगी। लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि बर्फबारी से निपटने के लिए लोक निर्माण विभाग तैयारियों में जुटा है। राज्य मार्गों को अवरुद्ध नहीं होने दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed