फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather: forecast of rain and snowfall, light clouds in Shimla

Himachal Weather: रोहतांग दर्रा, कुंजम दर्रा, समेत ऊंची चोटियों पर गिरे बर्फ के फाहे, इस दिन से खराब होगा मौसम

Mon, 01 Dec 2025 02:26 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो/संवाद/शिमला/कुल्लू।
अमर उजाला ब्यूरो/संवाद/शिमला/कुल्लू। Published by: Krishan Singh Updated Mon, 01 Dec 2025 02:26 PM IST
सार

प्रदेश में माैसम करवट बदल सकता है। राज्य के कुछ भागों में बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान है। 

विज्ञापन
Himachal Weather: forecast of rain and snowfall, light clouds in Shimla
शिमला में छाए हल्के बादल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में बदले मौसम के बीच सोमवार को रोहतांग दर्रा, कुंजम दर्रा, बारालाचा, सेवन सिस्टर पीक सहित ऊंची चोटियों में बर्फ के फाहे गिरे। लाहौल के कई इलाकों में तापमान शून्य से नीचे आने से नदी-नालों और झरनों में पानी जमने लगा है। सूखी ठंड बढ़ने से पर्वतीय क्षेत्रों में लोग परेशान हो गए हैं। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से चार और पांच दिसंबर को मौसम बदलने के आसार हैं। प्रदेश के आठ मध्य और उच्च पर्वतीय जिलों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू, चंबा, किन्नौर और लाहौल-स्पीति के कुछ क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी की संभावना है। छह दिसंबर से फिर प्रदेश में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है।

विज्ञापन

राजधानी शिमला और धर्मशाला सहित प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में सोमवार को हल्के बादल छाए रहने के साथ धूप खिली। प्रदेश के अधिकतम तापमान में भी रविवार के मुकाबले दो से तीन डिग्री की कमी दर्ज हुई। दो और तीन दिसंबर को प्रदेश में मौसम साफ बना रहने के आसार हैं। इसके बाद पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मौसम में बदलाव आ सकता है। इस दौरान चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, किन्नाैर व लाहाैल-स्पीति जिले के कुछ ऊंचाई स्थानों पर बर्फबारी की संभावना है। अन्य क्षेत्रों में बारिश के आसार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार रात से सोमवार तड़के तक ताबो में न्यूनतम तापमान माइनस 5.2, कुकुमसेरी में माइनस 3.8, शिमला में 9.0, सुंदरनगर में 5.6, भुंतर में 4.9, कल्पा में 2.5, धर्मशाला में 7.1, ऊना में 6.7, नाहन में 10.7, पालमपुर में 6.0, ऊना में 3.8, मनाली में 6.3, कांगड़ा में 7.2, मंडी में 4.6, बिलासपुर में 8.3, हमीरपुर में 6.9, नारकंडा में 9.0, भरमाैर में 8.0, रिकांगपिओ में 4.5, सेऊबाग में 2.5, बरठीं में 5.9, सराहन में 5.0, देहरा गोपीपुर में 7.0 और बजाैरा में 5.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। उधर, सोमवार को ऊना में अधिकतम तापमान 26.4, बिलासपुर में 22.9, मंडी में 22.0, सोलन में 23.5, नाहन में 23.1, शिमला में 19.8, धर्मशाला में 19.0, कल्पा में 17.1 और मनाली में 16.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

विज्ञापन

साल 1901 के बाद नवंबर 2025 में हुई नौवीं सबसे कम बारिश
मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में साल 1901 के बाद से नौवीं सबसे कम बारिश (1.0 मिलीमीटर) नवंबर 2025 में हुई है। इससे पहले 1983 और 2021 में भी इतनी ही बारिश हुई थी। 1901 के बाद से नवंबर में अब तक की सबसे ज्यादा बारिश साल 1925 में 88.5 एमएम दर्ज की गई थी। नवंबर 2025 में राज्य में सामान्य से 95 फीसदी कम बारिश दर्ज हुई। इस अवधि के लिए 19.7 मिलीमीटर को सामान्य बारिश माना गया लेकिन असल में बारिश 1.0 एमएम बारिश ही हुई।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed