{"_id":"5decfb528ebc3e1c181dd3e7","slug":"himachal-weather-forecast-by-imd-shimla-for-next-week","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल में फिर सताएगा मौसम, बर्फीले तूफान से रोहतांग में शुरू नहीं हुई आवाजाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल में फिर सताएगा मौसम, बर्फीले तूफान से रोहतांग में शुरू नहीं हुई आवाजाही
Sun, 08 Dec 2019 07:02 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला/कोकसर (लाहौल-स्पीति)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला/कोकसर (लाहौल-स्पीति)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 08 Dec 2019 07:02 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में मंगलवार को बारिश-बर्फबारी के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के मुताबिक 11 से 14 दिसंबर तक प्रदेश भर में बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान है। वहीं, केलांग का न्यूनतम तापमान -9.9, कल्पा -0.1 और मनाली -1.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। भुंतर में 0.9, सुंदरनगर 1.8, चंबा 3.0, मंडी 3.4, पालमपुर 5.0, शिमला 5.1, ऊना 5.2, कांगड़ा 5.4 और कुफरी में 5.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन
रोहतांग दर्रा पर बर्फीला तूफान चलने से रविवार को वाहनों की आवाजाही नहीं हो पाई। बीआरओ ने 19 दिनों की कड़ी मेहनत के बाद रविवार से वाहनों की आवाजाही के लिए दर्रे को बहाल किया था लेकिन इंतजार कर रहे लोगों की उम्मीदों पर पानी फिर दिया।
विज्ञापन
रविवार सुबह एक सूमो और जिप्सी में सवार होकर पहुंचे एक महिला समेत 18 यात्रियों को पैदल ही रोहतांग दर्रा पार करना पड़ा। वहीं, 10 दिसंबर से फिर बर्फबारी और बारिश के आसार हैं। ऐसे में रोहतांग दर्रा बहाल होने के बाद भी लाहौल के लोगों की दुश्वारियां कम होने का नाम नहीं ले रही हैं।
विज्ञापन
वाहन चालक ने बताया कि लाहौल से पैदल दर्रा पार करने वाले यात्रियों को मनाली तक लाने के लिए राहनीनाला तक जिप्सी लेकर आ रहे थे, लेकिन गुलाबा बैरियर पर रोक दिया गया। यात्री केसर, अमर और कुंगा ने बताया कि कोकसर से रोहतांग तक गाड़ियां चलने से रोहतांग की उतराई आसानी से हुई।
मनाली से उन्होंने जिप्सी मंगवाई थी, लेकिन गुलाबा से आगे वाहनों को नहीं छोड़ने पर राहलाफाल से उतरकर कोठी तक पैदल चलना पड़ा। कहा कि काफी मशक्कत के बाद वह मनाली पहुंच पाए। बचाव चौकी के प्रभारी पवन ठाकुर और शशिपाल ने बताया कि रेस्क्यू पोस्ट स्थापित होने के बाद रविवार को 18 लोगों की एक टीम को बचाव दल की मदद से रोहतांग दर्रा पार कर मनाली पहुंचाया गया है।