{"_id":"638b4cda305870552a5ef1fb","slug":"himachal-weather-fog-increased-trouble-in-plain-districts-visibility-reduced","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal weather: हिमाचल के मैदानी जिलों में धुंध ने बढ़ाई परेशानी, पहाड़ी क्षेत्रों में जम रहा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal weather: हिमाचल के मैदानी जिलों में धुंध ने बढ़ाई परेशानी, पहाड़ी क्षेत्रों में जम रहा पानी
Sat, 03 Dec 2022 10:44 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 03 Dec 2022 10:44 PM IST
सार
विजिबिलिटी (दृश्यता) 50 मीटर से भी कम होने से वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो रही है। बिलासपुर, कांगड़ा, हमीरपुर और मंडी जिले के कई क्षेत्रों में शनिवार सुबह और शाम के समय घनी धुंध छाई रही। 5 दिसंबर तक धुंध पड़ी रहने का येलो अलर्ट भी जारी हुआ है।
विज्ञापन
राशेल गांव के समीप झरना जमकर ठोस बर्फ में बदल गया
- फोटो : संवाद
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के मैदानी जिलों में धुंध ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। विजिबिलिटी (दृश्यता) 50 मीटर से भी कम होने से वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो रही है। बिलासपुर, कांगड़ा, हमीरपुर और मंडी जिले के कई क्षेत्रों में शनिवार सुबह और शाम के समय घनी धुंध छाई रही। 5 दिसंबर तक धुंध पड़ी रहने का येलो अलर्ट भी जारी हुआ है। इस कारण इन क्षेत्रों में सुबह-शाम के समय मौसम में भी ठंडक बढ़ गई है। वहीं कई जनजातीय क्षेत्रों में गिरते तापमान के बीच पहाड़ियों से झरने, झीलों का पानी जम गया है। लाहौल-स्पीति जिले के राशेल गांव के समीप झरना जमकर ठोस बर्फ में बदल गया है। प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में 9 दिसंबर तक मौसम साफ बना रहने का पूर्वानुमान जताया गया है।
विज्ञापन
राजधानी शिमला सहित प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में दिन के समय मौसम साफ रहा। शनिवार को ऊना में अधिकतम तापमान 26.8, बिलासपुर में 23.5, मंडी में 22.9, सोलन में 22.4, धर्मशाला में 22.0, कांगड़ा में 21.9, हमीरपुर में 21.5, नाहन में 20.4, चंबा में 19.2, शिमला में 16.2, मनाली में 14.8, कल्पा में 15.2 और केलांग में 11.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। उधर, शुक्रवार रात को केलांग में न्यूनतम तापमान माइनस 2.3, कुकुमसेरी में 3.3, कल्पा में 2.2, मनाली में 3.0, सोलन में 6.0, हमीरपुर में 6.9, ऊना-धर्मशाला में 7.4, शिमला में 7.5 और नाहन में 12.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
विज्ञापन
जंसकर नदी जम गई