फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather: fog alert for several areas, chances of rain and snowfall in higher altitude regions

Himachal Weather: मैदानी भागों में कोहरे का अलर्ट, ऊंचाई वाले क्षेत्रों में इस दिन से बारिश-बर्फबारी के आसार

Wed, 17 Dec 2025 12:41 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Wed, 17 Dec 2025 12:41 PM IST
सार

प्रदेश के मैदानी व कम ऊंचाई वाले कई इलाकों में तीन दिन कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है। 

विज्ञापन
Himachal Weather: fog alert for several areas, chances of rain and snowfall in higher altitude regions
हिमाचल में माैसम बिगड़ने के आसार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के मैदानी व कम ऊंचाई वाले कई इलाकों में तीन दिन कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है। पिछले 24 घंटों के दाैरान बिलासपुर क्षेत्र में घना कोहरा छाने से विजिबिलिटी 50 मीटर तक रह गई। वहीं मंडी में हल्का कोहरा दर्ज किया गया है। उधर, राज्य के उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में शीतलहर का प्रकोप जारी है। राज्य के 12 स्थानों पर न्यूनतम पारा 5 डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज किया गया है। कुकुमसेरी में न्यूनतम तापमान माइनस 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। हालांकि, शिमला में रात का पारा लगातार दूसरे दिन भी 11.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आज पूरे प्रदेश में धूप खिली हुई है। 

विज्ञापन

Himachal Weather: fog alert for several areas, chances of rain and snowfall in higher altitude regions
हिमाचल में माैसम बिगड़ने के आसार। - फोटो : अमर उजाला

शिमला में रात का पारा  काफी ऊपर 
शिमला में 34 साल बाद दिसंबर में शिमला की रात का न्यूनतम तापमान सामान्य से काफी ऊपर दर्ज किया गया। शिमला में दिसंबर में औसत न्यूनतम तापमान 4 से 5 डिग्री के बीच रहता है।  मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, इस साल पहाड़ों पर बर्फबारी नहीं होने से रात के समय ठंडी हवाएं नहीं चल पा रही हैं। आमतौर पर दिसंबर में ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने से मैदानी इलाकों और राजधानी शिमला में सर्द हवाओं का असर बढ़ जाता है। इस बार बर्फ का इंतजार लंबा खिंचता नजर आ रहा है। रात के तापमान में हुई बढ़ोतरी का असर आम जनजीवन पर भी दिखाई दे रहा है। बर्फबारी नहीं होने से पर्यटन कारोबार पर भी प्रभावित हो रहा है। होटल और पर्यटन कारोबारियों को भी मौसम के रुख की चिंता सता रही है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। यदि पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय नहीं हुआ तो ठंड से राहत ही बनी रहेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कहां कितना न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 11.4, सुंदरनगर 3.5, भुंतर 2.6, कल्पा 3.4, धर्मशाला 9.6, ऊना 7.5, नाहन 9.8, पालमपुर 7.0, सोलन 4.6, मनाली 3.9, कांगड़ा 5.6, मंडी 4.6, बिलासपुर 5.5, हमीरपुर 4.2, कुफरी 9.2, कुकुमसेरी -6.0, नारकंडा 7.1, रिकांगपिओ 5.5, सेऊबाग 3.0, बरठीं 3.1, पांवटा साहिब 9.0, सराहन 5.1, देहरागोपीपुर 8.0, ताबो -5.4, बजाैरा 2.8 और नेरी में 11.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन

जानें कब होगी बारिश-बर्फबारी
माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार पूरे प्रदेश में 19 दिसंबर तक शुष्क माैसम बना रहेगा। 20 व 21 दिसंबर को उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की बारिश-बर्फबारी के आसार हैं। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से माैसम में यह बदलाव आने की संभावना है। 22 से पूरे प्रदेश में माैसम फिर साफ रहेगा। वहीं मैदानी व कम ऊंचाई वाले कुछ क्षेत्रों में सुबह और देर रात के समय कुछ जगहों पर घना कोहरा छाए रहने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। उधर, अगले 2-3 दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा, उसके बाद अगले 2-3 दिनों में न्यूनतम तापमान धीरे-धीरे 3-4 डिग्री सेल्सियस तक गिरने की संभावना है। अगले 2-3 दिनों के बाद अधिकतम तापमान धीरे-धीरे 3-4 डिग्री सेल्सियस तक गिरने की संभावना है।

 ऊना ने घने कोहरे और शीतलहर को देखते हुए जिला प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी
 जिला प्रशासन ऊना ने घने कोहरे और शीतलहर के दृष्टिगत जनहित में एडवाइजरी जारी की है। इसके जरिये प्रशासन ने बढ़ती ठंड और घने कोहरे के मद्देनजर लोगों से स्वास्थ्य और सुरक्षा को लेकर कुछ आवश्यक सावधानियां बरतने का आग्रह किया है। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने कहा कि तापमान में लगातार गिरावट के चलते आगामी दिनों में शीतलहर और धुंध का असर और बढ़ सकता है। ऐसे में सुरक्षा और बचाव की दृष्टि से आवश्यक सावधानियां बरतना जरूरी है। यातायात के लिए जरूरी सावधानियों की बात करते हुए उपायुक्त ने सभी वाहन चालकों से गति नियंत्रित रखने की अपील की है। उन्होंने कहा कि घने कोहरे में वाहन धीमी गति से चलाएं ताकि दुर्घटनाओं से बचा जा सके। साथ ही लाइट का सही उपयोग करें। गाड़ी की लाइट को लो बीम पर रखें। यदि दृश्यता बहुत कम हो, तो फॉग लाइट का इस्तेमाल करें। वाहनों के बीच पर्याप्त दूरी रखें ताकि अचानक रुकने की स्थिति में दुर्घटना न हो। सड़क पर पेंट की गई लाइन का उपयोग एक गाइड के रूप में करें। वाहन चलाते समय मोबाइल फोन और तेज आवाज में संगीत न सुनें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed