फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather expected to remain clear for six days, minimum temperature of Kukumseri recorded at minus 14.

Himachal Weather: छह दिनों तक मौसम साफ रहने के आसार, कुकुमसेरी का न्यूनतम पारा माइनस 14.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज

Fri, 09 Feb 2024 10:57 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 09 Feb 2024 10:57 PM IST
सार

बीते दिनों हुई बर्फबारी से जनजातीय क्षेत्र लाहौल-स्पीति, पांगी-भरमौर व किन्नौर में शीतलहर जारी है। चार स्थानों पर न्यूनतम तापमान माइनस में दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
Himachal Weather expected to remain clear for six days, minimum temperature of Kukumseri recorded at minus 14.
मौसम खुलने पर सोलंगनाला में स्कीइंग का मजा। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में छह दिनों तक मौसम साफ रहने के आसार हैं। प्रदेश में मौसम बदलते ही शिमला, धर्मशाला, रिकांगपिओ से ऊना, कांगड़ा और मंडी ज्यादा ठंडे हो गए हैं। दिन में धूप खिलने से पहाड़ी क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान में सुधार आने से सुबह-शाम के समय मौसम में ठंडक कम हुई है। जबकि मैदानी जिलों में ठंड का प्रकोप लगातार जारी है। शुक्रवार को प्रदेश के सभी क्षेत्रों में धूप खिलने से अधिकतम तापमान में वीरवार के मुकाबले दो से तीन डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज हुई। ऊना में अधिकतम तापमान 23 डिग्री रिकॉर्ड हुआ।

विज्ञापन


उधर, शुक्रवार शाम तक प्रदेश में दो एनएच मनाली-लेह, आनी-कुल्लू सहित 154 सड़कें, 26 बिजली ट्रांसफार्मर और 18 पेयजल योजनाएं ठप रहीं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार मैदानी जिलों में दिन के समय धूप खिलने से रात को पहाड़ों की ओर गर्म हवाएं जाने से पहाड़ी क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान चढ़ रहा है। यह गर्म हवाएं अधिक दूरी तक सफर नहीं कर पाती हैं, ऐसे में अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में ठंड बरकरार है। राज्य के सभी भागों में 15 फरवरी तक मौसम साफ रहने के आसार हैं। 
विज्ञापन


उधर, वीरवार रात को शिमला में न्यूनतम तापमान 5.4, धर्मशाला में 5.2 और रिकांगपिओ में 3.1 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि मैदानी जिलों में पारा चार डिग्री से कम ही रहा। उच्च पर्वतीय क्षेत्र कुकुमसेरी, समदो और कल्पा में बीते दिनों हुई बर्फबारी के चलते अभी भी हाड़ कंपा देने वाली ठंड पड़ रही है। कुकुमसेरी में वीरवार की रात इस सीजन में सबसे ठंडी रिकॉर्ड हुई। उधर, शुक्रवार को शिमला में अधिकतम तापमान 15.8, धर्मशाला-सोलन में 20.0, नाहन में 18.2, कांगड़ा में 22.2, मंडी में 21.0, बिलासपुर में 21.6, चंबा में 21.8, मनाली में 11.9 और कल्पा में 7.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

मौसम खुलने पर बर्फबारी से बंद हाईवे-305 को बहाल करने में जुटा एनएचएआई
11 दिनों से बंद औट-बंजार सैंज हाईवे 305 से एनएचएआई ने बर्फ हटाने का काम शुरू कर दिया है। आनी की तरफ से एनएचएआई  का डोजर 10,280 फुट ऊंचे जलोड़ी दर्रा पहुंच गया है। जबकि बंजार की तरफ से घियागी से बर्फ हटाओ अभियान शुरू कर दिया है। एनएच ने स्नो कटर, जेसीबी व डोजर से बर्फ हटाने का काम शुरू किया है। भारी बर्फबारी के बाद भी कई जरूरतमंद लोग बर्फ में घियागी से खनाग तक करीब 15 किलोमीटर का पैदल सफर कर अपनी जान को भी जोखिम में डाल रहे हैं। वहीं, जलोडी दर्रा के बंद होने से आनी-निरमंड की 69 पंचायतों को संपर्क जिला मुख्यालय से कट गया है। एचआरटीसी की पांच बसें भी 11 दिनों से जगह-जगह फंसी हैं। मौसम ने साथ दिया तो एक सप्ताह में हाईवे-305 छोटे वाहनों के लिए बहाल हो सकता है। एनएच के अधीशाषी अभियंता केएल सुमन ने कहा कि हाईवे को बहाल करने के लिए दोनों तरफ से मशीनरी तैनाती कर बर्फ को हटाने का काम शुरू कर दिया है।

न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 5.4, सुंदरनगर 0.7, भुंतर -0.1, कल्पा -1.8, धर्मशाला 5.2, ऊना 2.0, नाहन 6.4, पालमपुर 2.0, सोलन 0.9, मनाली 0.4, कांगड़ा 3.3, मंडी 2.5, बिलासपुर 4.5, चंबा 2.8, जुब्बड़हट्टी 5.0, कुफरी 2.4, कुकुमसेरी -14.5, नारकंडा 1.0, भरमौर 2.0, रिकांगपिओ 3.1, सेऊबाग 0.8, धौलाकुआं 5.0, बरठीं 2.7, समदो -9.7, पांवटा साहिब 7.0, सराहन 1.0 और देहरागोपीपुर में 9.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed