{"_id":"6481f7df620afca11e0f9185","slug":"himachal-weather-damage-to-apple-crop-due-to-hail-in-shimla-and-kullu-know-four-days-forecast-2023-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal Weather: शिमला और कुल्लू में ओलों से सेब की फसल को नुकसान, कई भागों में चार दिन खराब रहेगा मौसम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal Weather: शिमला और कुल्लू में ओलों से सेब की फसल को नुकसान, कई भागों में चार दिन खराब रहेगा मौसम
Thu, 08 Jun 2023 09:17 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 08 Jun 2023 09:17 PM IST
सार
गुरुवार को शिमला और कुल्लू जिलों में खूब बादल बरसे। अन्य कई जिलों में भी वर्षा हुई। कई क्षेत्रों में ओले भी गिरे। इससे सेब की फसल को नुकसान हुआ है। उधर, जिला कुल्लू और लाहौल में ऊंची चोटियों में फाहे गिरे हैं।
विज्ञापन
शिमला में हुई झमाझम बारिश।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मौसम विभाग के अलर्ट के बीच गुरुवार को शिमला और कुल्लू जिलों में खूब बादल बरसे। अन्य कई जिलों में भी वर्षा हुई। कई क्षेत्रों में ओले भी गिरे। शिमला जिले के ठियोग क्षेत्र की क्यार, कमाह, कलींड, सरीउन, घूंड, बगैण, कोटखाई की देवगढ़, जिला कुल्लू में बाह्य सराज की पलेही, व्यूंगल सहित आसपास के क्षेत्र में ओलावृष्टि हुई।
विज्ञापन
इससे सेब की फसल को नुकसान हुआ है। उधर, जिला कुल्लू और लाहौल में ऊंची चोटियों में फाहे गिरे हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश के मध्य व उच्च पर्वतीय कई भागों में 12 जून तक मौसम खराब बना रहने की संभावना है। इस दौरान कुछ भागों में बारिश की संभावना है। 12 जून के लिए अंधड़ चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। मैदानी और निचले पर्वतीय क्षेत्रों में 9, 10 और 11 जून को मौसम के शुष्क रहने के आसार हैं।
विज्ञापन
अधिकतम तापमान
शिमला में 24.4, सुंदरनगर में 34.1, धर्मशाला में 29.0, ऊना में 36.3, मंडी में 35.2, चंबा में 34.8, कुफरी में 19.3, नारकंडा में 19.6, बरठीं में 34.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। केलांग में न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस और पांवटा साहिब में 36.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन