फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather: cold wave after snowfall, minimum temperature recorded in minus at 15 places

Himachal Weather: बर्फबारी के बाद शीतलहर की चपेट में हिमाचल, 15 स्थानों पर न्यूनतम तापमान माइनस में दर्ज

Tue, 10 Dec 2024 01:29 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 10 Dec 2024 01:29 PM IST
सार

बर्फबारी के बाद पूरा प्रदेश शीतलहर की चपेट में है। राज्य के 15 स्थानों पर न्यूनतम तापमान माइनस में दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन
Himachal Weather: cold wave after snowfall, minimum temperature recorded in minus at 15 places
बर्फबारी के बाद हिमाचल शीतलहर की चपेट में। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले भागों में बर्फबारी के बाद मंगलवार को माैसम तो खुल गया लेकिन ठिठुरन बढ़ गई है। पूरा प्रदेश शीतलहर की चपेट में है। राज्य के 15 स्थानों पर न्यूनतम तापमान माइनस में दर्ज किया गया है। चार स्थानों पर न्यूनतम तापमान शून्य डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 12 दिसंबर को लाहौल-स्पीति, चंबा, कुल्लू, किन्नौर सहित कांगड़ा जिले की ऊंची चोटियों पर हल्की बारिश-बर्फबारी की संभावना है। अन्य सभी भागों में 16 दिसंबर तक माैसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। वहीं भाखड़ा बांध (बिलासपुर) के जलाशय क्षेत्र और बल्ह घाटी (मंडी) के कई हिस्सों में 10 से 12 दिसंबर तक घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। साथ ही निचले पहाड़ी और मैदानी इलाकों में अलग-अलग स्थानों पर शीत लहर चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: Himachal News: अब घर बैठे बनेगा पासपोर्ट, मोबाइल वैन सेवा शुरू करने की तैयारी

विज्ञापन

ऊपरी शिमला के कई रूटों पर बस सेवाएं बाधित, पारा और गिरने की संभावना
पिछले 24 घंटों के दौरान अधिकांश स्टेशनों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से 4-5 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा और कुछ स्थानों पर यह सामान्य से काफी नीचे रहा। इसी तरह अधिकतम तापमान सामान्य से 3-4 डिग्री सेल्सियस कम रहा। अगले 24 घंटों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में 1-2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है। कुछ स्टेशनों पर सामान्य से 2-3 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया।  12 दिसंबर तक राज्य के मध्य और ऊंचे पहाड़ी क्षेत्रों में कहीं-कहीं जमीनी पाला पड़ने की संभावना है। उधर, बीती रात को शिमला जिले के चाैपाल के खिड़की, खड़ापत्थर व अन्य उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में फिर बर्फबारी हुई। इससे चाैपाल के लिए मंगलवार सुबह बसों की आवाजाही नहीं हो सकी। खड़ापत्थर मार्ग पर भी फिसलन से आवाजाही प्रभावित हो रही है। वाहनों चालकों को बर्फबारी वाली सड़कों पर यात्रा करते हुए सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। 

कहां कितना न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 1.0, सुंदरनगर 0.2, भुंतर -1.4, कल्पा -5.4, धर्मशाला 3.9, ऊना 0.4, नाहन 5.9, पालमपुर 0.0, सोलन -0.6, मनाली -2.8, कांगड़ा 2.0, मंडी 1.5, बिलासपुर 3.7, हमीरपुर 0.6, चंबा 1.0, जुब्बड़हट्टी 2.1, कुफरी -2.2, कुकुमसेरी -8.1, नारकंडा -3.4, भरमाैर -1.7, रिकांगपिओ -1.8, सेऊबाग -2.5, धाैलाकुआं 3.8, बरठीं -0.7, समदो -7.9, सराहन 4.1, ताबो -12.7, देहरा गोपीपुर 5.0 व बजाैरा में -1.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन

बर्फबारी के बाद शिमला में गिरा अधिकतम पारा
प्रदेश में बर्फबारी के बाद अधिकतम तापमान में भी कमी दर्ज हुई। सोमवार को राजधानी शिमला में अधिकतम तापमान 10.4, धर्मशाला में 16.0, कल्पा में 2.3, समदो में 1.7, ऊना में 21.0, नाहन में 16.4, सोलन में 16.5, कांगड़ा में 19.4, मंडी में 18.6, बिलासपुर में 19.4 और हमीरपुर में 18.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

टल टनल की तरफ सिर्फ फोर बाई फोर वाहनों की आवाजाही
दो दिन मौसम खराब रहने के बाद कुल्लू और लाहौल-स्पीति में धूप खिल गई है। मनाली व केलांग के बीच सड़क में बर्फ जमने से अभी अटल टनल रोहतांग की ओर केवल फोर बाई फोर वाहनों को ही भेजा जा रहा है। अन्य वाहनों को पुलिस सोलंगनाला से आगे नहीं भेजा जा रहा। हालांकि, फोर बाई फोर वाहनों में पर्यटक भी लाहौल की वादियों में जा सकते है। सड़क पर ब्लैक आइस जमने से मनाली-लेह मार्ग में सफर जोखिम भरा बना हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed