{"_id":"653d110a2cca03288b04d888","slug":"himachal-weather-cloudy-cover-on-sharad-purnima-increased-coldness-2023-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal Weather: शरद पूर्णिमा पर छाए बादल, बढ़ी ठंडक, इतने दिनों तक मौसम साफ रहने के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal Weather: शरद पूर्णिमा पर छाए बादल, बढ़ी ठंडक, इतने दिनों तक मौसम साफ रहने के आसार
Sat, 28 Oct 2023 07:19 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 28 Oct 2023 07:19 PM IST
सार
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 3 नवंबर तक हिमाचल में मौसम साफ बना रहने का पूर्वानुमान है। शनिवार को ऊना में अधिकतम तापमान 31.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
विज्ञापन
शिमला में छाए बादल।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शरद पूर्णिमा पर शनिवार दोपहर बाद हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला सहित प्रदेश के कई क्षेत्रों में बादल छा गए। शाम के समय मौसम में ठंडक महसूस हुई। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 3 नवंबर तक हिमाचल में मौसम साफ बना रहने का पूर्वानुमान है। शनिवार को ऊना में अधिकतम तापमान 31.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
विज्ञापन
राजधानी शिमला सहित प्रदेश के सभी क्षेत्रों में शनिवार सुबह मौसम साफ रहा। दोपहर तक प्रदेश में धूप खिली रही। दोपहर बाद कई क्षेत्रों में हल्के बादल छा गए। बिलासपुर में अधिकतम तापमान 28.7, कांगड़ा में 28.1, भुंतर में 27.5, मंडी में 27.2, सुंदरनगर-सोलन में 26.4, धर्मशाला-नाहन में 26.0, शिमला में 21.4 और मनाली में 19.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
विज्ञापन