फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather clear for six days, hundreds of houses collapsed so far in monsoon

Himachal Weather: हिमाचल में छह दिनों तक मौसम साफ, मानसून में अब तक 2941 घर ढहे

Mon, 02 Oct 2023 09:28 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 02 Oct 2023 09:28 PM IST
सार

इस मानसून सीजन में 24 जून से 1 अक्तूबर तक 503 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। कुल 519  घायल हुए हैं। इनमें से 199 की सड़क हादसों में मौत हो गई।  

विज्ञापन
Himachal Weather clear for six days, hundreds of houses collapsed so far in monsoon
हिमाचल का मौसम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में छह दिनों तक मौसम साफ रहने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार पूरे प्रदेश में 8 अक्तूबर तक मौसम शुष्क बना रहने की संभावना है। उधर, रविवार रात को प्रदेश की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी व अन्य कुछ भागों में बारिश होने से सुबह-शाम मौसम में ठंडक बढ़ गई है। लोग अब गर्म कपड़ों का इस्तेमाल करने लगे हैं। हालांकि दिन के समय कई मैदानी भागों में तापमान 30 डिग्री से पार पहुंच रहा है। वहीं, सोमवार को राजधानी शिमला व अन्य भागों में धूप खिलने के साथ हल्के बादल छाए रहे। 

विज्ञापन


प्रमुख शहरों का न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 14.1, सुंदरनगर 17.7, भुंतर 15.9, कल्पा 7.8, धर्मशाला 17.2, ऊना 17.2, नाहन 20.1, केलांग 5.6, पालमपुर 15.5, सोलन 15.6, मनाली 12.1, कांगड़ा 19.8, मंडी 16.6, बिलासपुर 21.4, चंबा 18.0, डलहौजी 14.0, जुब्बड़हट्टी 17.5, कुफरी 12.8, कुकुमसेरी 6.3, नारकंडा 11.6, रिकांगपिओ 11.9, धौलाकुआं 22.8, बरठीं 19.0, मशोबरा 14.4, सराहन 13.0 और देहरा गोपीपुर में 21.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


मानसून सीजन में अब तक 12302 घरों को आंशिक नुकसान
इस मानसून सीजन में 24 जून से 2 अक्तूबर तक 503 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। कुल 519  घायल हुए हैं। इनमें से 199 की सड़क हादसों में मौत हो गई।  राज्य में 2941 घर पूरी तरह ढह गए हैं। 12302 को आंशिक नुकसान पहुंचा है। इसके अतिरिक्त 421 दुकानों व 7247 गोशालाओं को भी नुकसान हुआ है। मानसून सीजन के दौरान अब तक 9711.99 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हो चुका है। अब तक राज्य में भूस्खलन की 169  और अचानक बाढ़ की 72 घटनाएं सामने आई हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकतम तापमान
शिमला में अधिकतम तापमान 23.4, ऊना 35.2, बिलासपुर 33.3, चंबा 26.2, भुंतर 31.0, केलांग 13.1, भरमौर 21.7, कांगड़ा 28.6, सुंदरनगर 30.5, मंडी 31.6, मनाली 19.4, बरठीं 30.4, सोलन 27.5, रिकांगपिओ 24.3 और धौलाकुआं में 33.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed