फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Himachal Weather clear for five days: Plains and low altitude districts in grip of cold wave,

Himachal Weather: क्रिसमस पर ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार, मैदानी जिलों में धुंध का अलर्ट

Tue, 20 Dec 2022 10:10 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 20 Dec 2022 10:10 PM IST
सार

मैदानी जिलों में सुबह और शाम के समय धुंध छाए रहने से वाहनों की आवाजाही भी प्रभावित हुई। विजिबिलिटी कम होने से लोगों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ा। 

विज्ञापन
Himachal Weather clear for five days: Plains and low altitude districts in grip of cold wave,
नालागढ़ में धुंध का कहर। - फोटो : संवाद

विस्तार

 हिमाचल प्रदेश में क्रिसमस के दिन किन्नौर, लाहौल, चंबा और कुल्लू के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार हैं। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से प्रदेश के मौसम में बदलाव आने का पूर्वानुमान है। मंगलवार को बिलासपुर, सुंदरनगर, मंडी और नालागढ़ में दोपहर तक धुंध छाई रही। बुधवार को भी धुंध का येलो अलर्ट जारी हुआ है। राजधानी शिमला में हल्के बादल छाए रहने के साथ धूप खिली। प्रदेश के कई अन्य क्षेत्रों में भी सुबह के समय बादल छाए रहे। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश के सभी भागों में 24 दिसंबर तक मौसम साफ रहने की संभावना है। जबकि 25 व 26 को उच्च पर्वतीय कई भागों में बर्फबारी की संभावना है। 

विज्ञापन



विज्ञापन



वहीं, मैदानी जिलों में सुबह और शाम के समय धुंध छाए रहने से वाहनों की आवाजाही भी प्रभावित हुई। विजिबिलिटी कम होने से लोगों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ा। मंगलवार को प्रदेश के अधिकतम तापमान में सामान्य से दो डिग्री की कमी दर्ज हुई। मंगलवार को ऊना में अधिकतम तापमान 24.2, मंडी में 22.2, बिलासपुर में 22.0, हमीरपुर में 21.4, कांगड़ा में 20.3, धर्मशाला में 20.2, चंबा में 20.4, सोलन में 20.0, नाहन में 19.5, शिमला में 14.0 और मनाली में 13.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन


न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 5.3, सुंदरनगर 0.6, भुंतर 0.4, कल्पा माइनस 1.0, धर्मशाला 7.0, ऊना 4.2, नाहन 8.3, केलांग माइनस 5.9, पालमपुर 4.0, सोलन 1.9, मनाली 0.2, कांगड़ा 5.2, मंडी 1.1, बिलासपुर 5.5, हमीरपुर 2.8, चंबा 3.7, डलहौजी 6.4, जुब्बड़हट्टी 7.4, कुफरी 5.0, कुकुमसेरी माइनस 6.6, नारकंडा 3.1, कोटखाई 2.0, रिकांगपिओ 1.3, सियोबाग 0.0, धौलाकुआं 6.0, बरठीं 1.9, पांवटा साहिब 8.0 और सराहन में माइनस 1.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। उधर, सोमवार को ऊना में अधिकतम तापमान 25.6, बिलासपुर-हमीरपुर में 22.5, धर्मशाला-कांगड़ा-चंबा-सोलन में 22.0, नाहन में 21.1, मंडी में 20.3, शिमला में 15.8, मनाली में 14.6, कल्पा में 13.2 और केलांग में 8.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

बिना फॉग लाइट के बाहरी राज्यों को न भेजें रात्रि बसें

कोहरे को लेकर मौसम विभाग की ओर से जारी रेड अर्लट के बाद एचआरटीसी प्रबंधन ने बाहरी राज्यों के लिए रात्रि रूट पर बिना फॉग लाइट बसें न भेजने के निर्देश जारी किए हैं। इन दिनों उत्तर भारत में भारी कोहरा पड़ रहा है जिससे वाहनों के संचालन में समस्या पेश आ रही है।  एचआरटीसी की करीब 45 साधारण और वोल्वो बसें नाइट रूट पर दिल्ली,  रिद्वार सहित अन्य रूटों पर रवाना होती हैं।

निगम प्रबंधन की ओर से जारी निर्देशों के तहत नाइट रूट पर जाने वाली बसों की जांच के दौरान फॉग लाइट का निरीक्षण सबसे पहले किया जाए। रूट पर चलती गाड़ी की फॉग लाइट में समस्या आए तो तुरंत इसे ठीक करवाएं। एचआरटीसी महाप्रबंधक पंकज सिंघल ने बताया कि बिना फॉग लाइट के नाइट रूटों पर बसें न भेजने के निर्देश दिए हैं। क्षेत्रिय प्रबंधकों को इसे लेकर खास एहतियात बरतने के लिए कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed