फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather: Avalanche on Udaipur Kilad road, rain expected in the state for seven days from today

Himachal Weather: उदयपुर-किलाड़ सड़क पर हिमस्खलन, राज्य में आज से सात दिन बारिश के आसार, जानें पूर्वानुमान

Thu, 01 May 2025 05:23 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 01 May 2025 05:23 PM IST
सार

 लाहाैल-स्पीति जिले में उदयपुर-किलाड़ सड़क पर दरेड़ नाला के पास बुधवार देर रात हिमस्खलन से पांगी घाटी का यातायात संपर्क बंद हो गया।

विज्ञापन
Himachal Weather: Avalanche on Udaipur Kilad road, rain expected in the state for seven days from today
उदयपुर-किलाड़ सड़क पर हिमस्खलन - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के लाहाैल-स्पीति जिले में उदयपुर-किलाड़ सड़क पर दरेड़ नाला के पास बुधवार देर रात हिमस्खलन से पांगी घाटी का यातायात संपर्क बंद हो गया। इससे मार्ग के दोनों ओर निगम की दो बसों सहित एक दर्जन से अधिक वाहन फंसे रहे । सूचना के बाद बीआरओ की मशीनरी सड़क बहाल करने मौके के लिए रवाना हुई।

विज्ञापन



वहीं गुरुवार शाम को धर्मशाला में झमाझम बारिश हुई। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। वहीं बारिश से किसानों की चिंता बढ़ गई है, क्योंकि इससे कटाई के लिए तैयार खेतों में खड़ी गेहूं की फसल को नुकसान की आशंका है। शिमला में भी बारिश हुई है।
विज्ञापन

उधर, राज्य में आज से एक सप्ताह तक बारिश होने का पूर्वानुमान है। इस दाैरान ऊंची चोटियों पर बर्फबारी ही संभावना है। कई भागों में अंधड़ चलने का भी येलो अलर्ट जारी किया गया है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से माैसम में बदलाव आने की संभावना है। शिमला में भी आज माैसम खराब बना हुआ है।

माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार आज कुल्लू, मंडी, लाहाैल-स्पीति, शिमला व किन्नाैर जिले के अलग-अलग भागों में हल्की बारिश की संभावना है। 2 से 4 मई के दौरान राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। 5 व 6 मई के दौरान मध्य पहाड़ियों के कई हिस्सों और निचले पहाड़ी-मैदानी और ऊंचे पहाड़ियों के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। 7 मई को भी कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना है। उधर, अगले 4-5 दिनों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 2-5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने के आसार हैं। राज्य के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 2-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी।

विज्ञापन

मई में सामान्य से अधिक रहेगा पारा, कई क्षेत्रों में बारिश भी ज्यादा होने का पूर्वानुमान
मई के दौरान हिमाचल प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में औसत अधिकतम व न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है। मई के दौरान, राज्य के निचले पहाड़ी-मैदानी इलाकों और आसपास के मध्य पहाड़ी इलाकों के कई हिस्सों में सामान्य से अधिक गर्मी वाले दिन रहने की संभावना है। राज्य के शेष हिस्सों में सामान्य के आसपास गर्मी वाले दिन रहने की संभावना है। मई के दौरान, राज्य के निचले पहाड़ी-मैदानी इलाकों और आसपास के मध्य जिलों के कई हिस्सों में सामान्य से अधिक बारिश होने की संभावना है। जबकि राज्य के शेष हिस्सों में लगभग सामान्य वर्षा होने की संभावना है।

कहां कितना न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 15.5, सुंदरनगर 21.4, भुंतर 18.1, कल्पा 9.2, धर्मशाला 16.8, ऊना 20.5, नाहन 16.7, केलांग 5.5, सोलन 18.0, मनाली 12.7, कांगड़ा 23.8, मंडी 22.2, बिलासपुर 21.9, हमीरपुर 22.2, चंबा 18.5, डलहाैजी 16.1,  कुफरी 12.4, कुकुमसेरी 7.2, नारकंडा 10.2, भरमाैर 15.2, रिकांगपिओ 12.8, सेऊबाग 16.0, बरठीं 20.9, कसाैली 17.2, पांवटा साहिब 26.0, सराहन 12.4, ताबो 7.9 व बजाैरा में 17.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed