फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather: Avalanche in North Portal of Atal Tunnel, two days of heavy rain-snowfall alert in the state

Himachal Weather: अटल टनल के नॉर्थ पोर्टल में हिमस्खलन, प्रदेश में दो दिन भारी बारिश-बर्फबारी का अलर्ट

Fri, 27 Jan 2023 07:46 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 27 Jan 2023 07:46 PM IST
सार

चंबा जिले के पांगी में आसल नाले और अटल टनल रोहतांग के नॉर्थ पोर्टल के समीप पहाड़ी से हिमस्खलन हुआ।  हिमस्खलन से कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ।

विज्ञापन
Himachal Weather: Avalanche in North Portal of Atal Tunnel, two days of heavy rain-snowfall alert in the state
बर्फ से लकदक सोलंगनाला में सैलानी। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के पांगी में आसल नाले और अटल टनल रोहतांग के नॉर्थ पोर्टल के समीप पहाड़ी से हिमस्खलन हुआ।  हिमस्खलन से कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ। हालांकि अटल टनल के पास हिमस्खलन से मनाली-केलांग हाईवे 11 घंटे तक बंद रहा। हिमखंड के गिरने से गुरुवार रात 2:00 बजे के आसपास से चंद्रानदी का बहाव भी कुछ समय रुक गया। हिमस्खलन का बवंडर तेलिंग गांव तक पहुंच गया। इससे राष्ट्रीय राजमार्ग मनाली-केलांग यातायात के लिए शुक्रवार दोपहर 01:00 बजे तक अवरुद्ध रहा। सूचना मिलते ही शुक्रवार सुबह नर्सरी स्थित बीआरओ की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद मशीनरी से हाईवे को यातायात के लिए बहाल किया।

विज्ञापन


उधर, चंबा जिले में पांगी के आसल नाले में हिमस्खलन से मिंधल पंचायत के दो गांवों दड़वास और मिंधल का संपर्क किलाड़ मुख्यालय से कट गया। हिमस्खलन गिरने की आवाज सुनकर ग्रामीणों ने जोर की आवाजें लगाकर लोगों को नाले की ओर नहीं जाने के बारे में चेताया। बुधवार को भी माहलू नाले में हिमस्खलन गिरने से 300 किलोवाट पावर हाउस में विद्युत उत्पादन बंद हो गया है। वहीं अब मिंधल माता मंदिर से मात्र 200 मीटर दूरी पर स्थित आसल नाले में हिमस्खलन हुआ है। आवासीय आयुक्त अजय कुमार यादव ने बताया कि हिमखंड गिरने से किसी जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है।
विज्ञापन


दो दिन भारी बारिश-बर्फबारी का येलो अलर्ट
प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में शनिवार को मौसम साफ रहेगा। रविवार और सोमवार को प्रदेश में भारी बारिश और बर्फबारी का येलो अलर्ट जारी हुआ है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मौसम में यह बदलाव आने के आसार हैं। शुक्रवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा और मंडी व सोलन के कुछ क्षेत्रों में सुबह और शाम के समय धुंध छाई रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन


न्यूनतम तापमान (डिग्री सेल्सियस में)
केलांग -11.2
कल्पा -3.4
रिकांगपिओ -0.8
मनाली 0.4
सोलन 3.5
शिमला 4.8
धर्मशाला 6.2

200 सड़कें और 284 बिजली ट्रांसफार्मर ठप

Himachal Weather: Avalanche in North Portal of Atal Tunnel, two days of heavy rain-snowfall alert in the state
लाहौल में सड़क बहाली का काम। - फोटो : संवाद

 प्रदेश में बीते दिनों हुई बर्फबारी के चलते शुक्रवार शाम तक 200 सड़कों पर आवाजाही ठप रही। 284 बिजली ट्रांसफार्मर बंद रहने से कई क्षेत्रों में बिजली संकट गहरा गया है। लाहौल-स्पीति में 140, चंबा में 32, कुल्लू में 10, मंडी-शिमला में छह-छह, सिरमौर में तीन, कांगड़ा में दो और किन्नौर में एक सड़क ठप रही। जिला चंबा में 272 बिजली ट्रांसफार्मर ठप होने से कई क्षेत्रों में ब्लैक आउट हो गया है। लाहौल-स्पीति में भी 12 ट्रांसफार्मर ठप हैं। चंबा में 20 और लाहौल-स्पीति में दो पेयजल योजनाएं भी प्रभावित हुई हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed