फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal weather: Avalanche in Lahaul-Pangi, wheat due to hail-rain, damage to apple due to snowfall, 63 roads

Himachal: लाहौल-पांगी में हिमस्खलन, बारिश से गेहूं, बर्फबारी से सेब को नुकसान, प्रदेश में 63 सड़कें बंद

Thu, 20 Apr 2023 11:09 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 20 Apr 2023 11:09 PM IST
सार

बारिश, ओलावृष्टि और बर्फबारी से काफी नुकसान हुआ है। लाहौल में दस और पांगी में एक जगह हिमस्खलन हुआ। 

विज्ञापन
Himachal weather: Avalanche in Lahaul-Pangi, wheat due to hail-rain, damage to apple due to snowfall, 63 roads
हिमाचल में बर्फबारी-ओलावृष्टि । - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 हिमाचल प्रदेश में येलो अलर्ट के बीच गुरुवार को बारिश, ओलावृष्टि और बर्फबारी से काफी नुकसान हुआ है। लाहौल में दस और पांगी में एक जगह हिमस्खलन हुआ। मैदानी इलाकों में बारिश और ओलावृष्टि से गेहूं, मटर, खुमानी, प्लम, आड़ू और ऊपरी इलाकों में बर्फबारी से सेब की फसल को बड़ा नुकसान हुआ है। 

विज्ञापन


बिजली गिरने से गोशाला में लगी आग
कांगड़ा जिले में देहरा की भेड़ी गांव में बुधवार रात 11:00 बजे बिजली गिरने से गोशाला में आग लग गई। इससे दो मवेशी झुलस गए। धर्मशाला की कस्बा नरवाना पंचायत की रिडू पहाड़ी पर गिरी बिजली की चपेट में आने से निकू राम की 60 भेड़-बकरियां मर गईं। उधर, सोलन के सलोगड़ा में बुधवार रात बिजली गिरने से तीन मंजिला भवन राख हो गया है। भवन में रह रहे दो परिवारों के सदस्य बाल-बाल बच गए। 
विज्ञापन


142 बिजली ट्रांसफार्मर ठप
गुरुवार शाम तक प्रदेश में 63 सड़कें, 142 बिजली ट्रांसफार्मर और पांच पेयजल योजनाएं ठप रही। छह से सात डिग्री तक अधिकतम पारा गिरने से मौसम में ठंडक बढ़ गई है। चंबा में दीवार गिरने से दो वाहन दब गए हैं। पत्थर लगने से एक महिला घायल हुई है। कुछ घरों में भी पानी घुस गया है। लाहौल में हिमखंड गिरने से चंद्रा नदी का बहाव कुछ देर रुका रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


दारचा में सात घंटे बाद नौ मजदूर सुरक्षित बचाए
कोकसर गांव को जोड़ने वाले संपर्क मार्ग इससे अवरुद्ध हो गया। इससे कई वाहन फंस गए। दारचा में सात घंटे बाद नौ मजदूर सुरक्षित बचाएगए। बारिश से गेहूं का कटान रुक गया है। काटी हुई फसल भी भीग गई है। कुल्लू की पलदी घाटी, सराज, नाचन और कुमारसैन क्षेत्रों में ओले गिरने से सेब, मटर, प्लम, आड़ू, खुमानी को नुकसान हुआ है। कई क्षेत्रों में ट्रांसफार्मर ठप होने से वीरवार को बिजली गुल रही। राजधानी शिमला सहित प्रदेश के कई क्षेत्रों में ओलावृष्टि के साथ बादल झमाझम बरसे। 

ओलावृष्टि और बर्फबारी का येलो अलर्ट
शिमला में रात को झमाझम बारिश हुई। प्रदेश में शुक्रवार को भी बारिश, ओलावृष्टि और बर्फबारी का येलो अलर्ट है। 24 अप्रैल तक मौसम खराब बना रहने का पूर्वानुमान है। बर्फबारी के कारण पांगी का संपर्क लाहौल के साथ-साथ कुल्लू-मनाली से कट गया है। जनजातीय क्षेत्र पांगी की फिंडरू पंचायत के फिंडपार नाले में भी हिमस्खलन हुआ। इससे गांव को पेयजल आपूर्ति करने वाली पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। 


सुखविंद्र सिंह सुक्खू का दौरा स्थगित
खराब मौसम के चलते सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू का धर्मशाला दौरा स्थगित हो गया। गुरुवार को रोहतांग, जिस्पा और अटल टनल में 12 सेंटीमीटर और सोलंगनाला में पांच सेंटीमीटर तक बर्फ गिरी। शिकुंला दर्रा यातायात के लिए बंद हो गया है। लाहौल-स्पीति पुलिस ने बुधवार रात दारचा-शिंकुला सड़क पर भारी बर्फबारी के बीच गर्ग एंड गर्ग कंपनी के फंसे नौ मजदूर सात घंटे बाद गुरुवार सुबह 5:30 बजे बचाकर कर सुरक्षित दारचा पहुंचाए। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed