फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal Weather Alert Proves Ineffective Mercury Crosses 35°C in Una Rain Forecast for Some Areas on Sunday

Himachal Weather: अलर्ट रहा बेअसर, ऊना में पारा 35 पार; रविवार को कुछ क्षेत्रों में बारिश होने का पूर्वानुमान

Sun, 19 Apr 2026 10:51 AM IST
Ankesh Dogra अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Ankesh Dogra Updated Sun, 19 Apr 2026 10:51 AM IST
सार

Himachal Weather Update: हिमाचल प्रदेश में रविवार को कुछ क्षेत्रों में बारिश होने का पूर्वानुमान है। वहीं, गर्मी की बात करें तो जिला ऊना में सबसे अधिक पारा 35.7 डिग्री रिकॉर्ड हुआ है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Himachal Weather Alert Proves Ineffective Mercury Crosses 35°C in Una Rain Forecast for Some Areas on Sunday
शिमला रिज मैदान पर गुजरते लोग। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में शनिवार के लिए जारी हुआ अंधड़ और ओलावृष्टि का येलो अलर्ट बेअसर रहा। शिमला सहित प्रदेश के सभी क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। ऊना में इस सीजन का अभी तक सबसे अधिक पारा 35.7 डिग्री रिकॉर्ड हुआ।

विज्ञापन


ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, सोलन, सिरमौर और कुल्लू में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहा। रविवार को कुछ क्षेत्रों में बारिश होने का पूर्वानुमान है। 20 अप्रैल से पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहने की संभावना है। प्रदेश में एक से 18 अप्रैल तक सामान्य से 46 फीसदी अधिक बादल बरसे।
विज्ञापन


41.4 मिलीमीटर बारिश को सामान्य माना गया लेकिन इस बार 60.7 मिलीमीटर बारिश हुई। बिलासपुर में सामान्य से 431,  हमीरपुर में 152, कांगड़ा में 127, कुल्लू में 23, मंडी में 159, शिमला में 157, सिरमाैर में 173, सोलन में 279 और ऊना में 156 फीसदी अधिक बारिश हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन




अधिकतम तापमान
बरठीं में 36.7, ऊना 35.7, नाहन 34.3, मंडी 34.2, नेरी 33.7, सुंदरनगर 33.6, कांगड़ा 33.4, सोलन 32.8, धर्मशाला 30, शिमला 27.2 डिग्री सेल्सियस।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed