फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather: Alert issued for cold wave continuing for four days in six districts of Himachal, know the w

Himachal Weather: हिमाचल के छह जिलों में चार दिन शीतलहर जारी रहने का अलर्ट, जानें माैसम पूर्वानुमान

Fri, 20 Dec 2024 02:16 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 20 Dec 2024 02:16 PM IST
सार

माैसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से छह जिले के कुछ भागों में 24 दिसंबर तक शीतलहर जारी रहने का ऑरेंज-येलो अलर्ट जारी किया गया है।

विज्ञापन
Himachal Weather: Alert issued for cold wave continuing for four days in six districts of Himachal, know the w
हिमाचल के उच्च पर्वतीय भागों में बारिश-बर्फबारी की संभावना। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के निचले पहाड़ी, मैदानी क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर आगामी सात दिनों तक शीतलहर जारी रहने की संभावना है। बीते 24 घंटों के दाैरान ऊना, सुंदरनगर, हमीरपुर, मंडी और चंबा में शीतलहर दर्ज की गई। माैसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से बिलासपुर, हमीरपुर, चंबा, कांगड़ा, कुल्लू व मंडी जिले के कुछ भागों में 24 दिसंबर तक शीतलहर जारी रहने का ऑरेंज-येलो अलर्ट जारी किया गया है। विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों तक राज्य के कुछ हिस्सों में तापमान में धीरे-धीरे 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी। इसके बाद तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा।

विज्ञापन

इन जिलों में बारिश-बर्फबारी की संभावना
उधर, 22 दिसंबर से एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। 27 दिसंबर एक और  पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र और आसपास के मैदानी इलाकों को प्रभावित करेगा। इसके प्रभाव से राज्य के चंबा, लाहाैल-स्पीति व किन्नाैर जिले में बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान है। विभाग के अनुसार 23 और 26 दिसंबर को ऊंचाई वाले स्थानों पर हल्की बारिश-बर्फबारी की संभावना है। अन्य भागों में 26 दिसंबर तक माैसम साफ बना रहने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कहां कितना न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 2.5, सुंदरनगर 1.6, भुंतर -1.0, कल्पा -3.5, धर्मशाला 5.5, ऊना 0.7, नाहन 6.1, पालमपुर 2.0, मनाली -1.1, कांगड़ा 4.4, मंडी 3.2, बिलासपुर 4.4, हमीरपुर 2.7, चंबा 2.4, जुब्बड़हट्टी 3.8, कुफरी 1.9, कुकुमसेरी -6.6, नारकंडा 5.7, भरमाैर 0.5, रिकांगपिओ -0.9, सेऊबाग -1.2, धाैलाकुआं 3.8, बरठीं 2.4, समदो -6.4, पांवटा साहिब 7.0, सराहन 4.3, देहरा गोपीपुर 5.0, ताबो -11.3 और बजाैरा में -0.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed