फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather: 24 percent more clouds than normal in March, record 140 mm rainfall

Himachal Weather: मार्च में सामान्य से 24 फीसदी अधिक बरसे बादल, प्रदेश में इस दिन से बारिश-बर्फबारी के आसार

Tue, 02 Apr 2024 12:33 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 02 Apr 2024 12:33 PM IST
सार

एक से 31 मार्च तक प्रदेश में 140.5 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड हुई। इस अवधि में 113.4 मिलीमीटर को सामान्य माना गया है।

विज्ञापन
Himachal Weather: 24 percent more clouds than normal in March, record 140 mm rainfall
मार्च में सामान्य से अधिक बादल बरसे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 हिमाचल प्रदेश में इस साल मार्च के दौरान सामान्य से 24 फीसदी अधिक बादल बरसे। एक से 31 मार्च तक प्रदेश में 140.5 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड हुई। इस अवधि में 113.4 मिलीमीटर को सामान्य माना गया है। मार्च के दौरान सिरमौर जिला में सबसे अधिक 120 फीसदी और चंबा में सामान्य से 3 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के आंकड़ों के अनुसार जिला बिलासपुर सामान्य से 87 फीसदी, हमीरपुर में 47, कांगड़ा में 10, किन्नौर में एक, कुल्लू में 68, लाहौल-स्पीति में 15, मंडी में 77, शिमला में 37, सोलन में दो और ऊना में 71 फीसदी अधिक बारिश हुई। उधर, बीते वर्ष मार्च के दौरान प्रदेश में सामान्य से 42 फीसदी कम बारिश दर्ज थी। मार्च में 66.3 मिलीमीटर बारिश हुई थी। चंबा, किन्नौर, कुल्लू, लाहौल-स्पीति जिला में सामान्य से कम बारिश दर्ज हुई थी।

विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश में मंगलवार को भी धूप खिली रहने की संभावना है। 3 और 4 अप्रैल को मध्य और उच्च पर्वतीय आठ जिलों लाहौल-स्पीति, किन्नौर, शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू और चंबा में बारिश और बर्फबारी का येलो अलर्ट जारी हुआ है। मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा में 4 अप्रैल अप्रैल तक मौसम साफ बना रहने का पूर्वानुमान है। 5 और 6 अप्रैल को पूरे प्रदेश में बारिश और बर्फबारी की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से प्रदेश के मौसम में बदलाव आने के आसार जताए गए हैं। 7 अप्रैल से पूरे प्रदेश में धूप खिली रहने का पूर्वानुमान है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने दो अप्रैल की रात और पांच अप्रैल को पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम में बदलाव आने की संभावना जताई है। इस दौरान तापमान में भी कमी दर्ज होने के आसार जताए गए हैं।

विज्ञापन

न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 9.2, सुंदरनगर 9.6, भुंतर 7.7, कल्पा 2.4, धर्मशाला 11.1, ऊना 11.2, नाहन 13.9, केलांग -3.1, पालमपुर 9.0, सोलन 8.6, मनाली 5.1, कांगड़ा 11.9, मंडी 10.3, बिलासपुर 12.0, हमीरपुर 10.9, चंबा 11.7, डलहौजी 4.5, जुब्बड़हट्टी 11.0, कुफरी 7.4, कुकुमसेरी -1.1 , नारकंडा 6.0, भरमौर 7.4, रिकांगपिओ 5.4, सेऊबाग 6.5, धौलाकुआं 13.2, बरठीं 10.9, कसौली 11.6, पांवटा साहिब 16.0, सराहन 7.0 और देहरागोपीपुर  में 16.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed