Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather: 18 days of April saw 46 percent more rainfall than normal, find out forecast for the week

Himachal Weather: अप्रैल के 18 दिन सामान्य से 46 फीसदी अधिक बरसे बादल, जानें एक सप्ताह तक कैसा रहेगा माैसम

Sat, 18 Apr 2026 12:47 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Sat, 18 Apr 2026 12:47 PM IST
सार

माैसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार 1 से 18 अप्रैल की अवधि के लिए 41.4 मिलीमीटर बारिश को सामान्य माना गया लेकिन वास्तव में 60.7 मिलीमीटर बारिश हुई।

विज्ञापन
Himachal Weather: 18 days of April saw 46 percent more rainfall than normal, find out forecast for the week
बर्फ देखने के लिए कोकसर पहुंचे सैलानी। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में अप्रैल में अभी तक सामान्य से 46 फीसदी अधिक बारिश दर्ज की गई है। माैसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार 1 से 18 अप्रैल की अवधि के लिए 41.4 मिलीमीटर बारिश को सामान्य माना गया लेकिन वास्तव में 60.7 मिलीमीटर बारिश हुई। बिलासपुर जिले में सामान्य से 431, चंबा 40, हमीरपुर 152, कांगड़ा 127, कुल्लू 23, मंडी 159, मंडी 155, सिरमाैर 173, सोलन 279 व ऊना में 156 फीसदी अधिक बारिश दर्ज की गई। हालांकि, किन्नाैर में सामान्य से 31 व लाहाैल-स्पीति में 15 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई।

विज्ञापन
Trending Videos

बर्फ देखने के लिए कोकसर में उमड़े सैलानी
उधर, जिला कुल्लू और लाहौल-स्पीति में शनिवार को मौसम सुहावना रहा। सैलानियों ने ठंडे मौसम का आनंद लिया। सैलानी बर्फ देखने की चाह में लाहौल के कोकसर पहुंचे। कुछ सैलानी कोकसर चेक पोस्ट से पैदल ही स्नो प्वाइंट तक पहुंचे। कई सैलानी एटीवी किराये पर लेकर स्नो प्वाइंट तक पहुंचे। बारिश के बीच ही पर्यटकों ने स्कीइंग और ट्यूब स्लाइडिंग का आनंद लिया। पर्यटकों ने याक की सवारी का लुत्फ उठाया।  अटल टनल नॉर्थ पोर्टल से सुबह से ही कोकसर की ओर पर्यटक वाहनों को छोड़ा जा रहा है। पर्यटन कारोबारियों का कहना है कि सैलानियों को होम स्टे और होटलों में भी ठहरने की व्यवस्था मिल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जानें 24 अप्रैल तक कैसा रहेगा माैसम
माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार आज राज्य के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश-बर्फबारी हो सकती है। जबकि 19 अप्रैल को कई भागों में हल्की से मध्यम बारिश-बर्फबारी होने के आसार हैं। 20 व 24 अप्रैल को भी हल्की बारिश होने की संभावना है। सप्ताह के बाकि दिन माैसम साफ रहने की संभावना है। शिमला सहित अन्य भागों में शनिवार को माैसम साफ बना रहा। उधर, राज्य के कम ऊंचाई वाले व मैदानी क्षेत्रों में पारा चढ़ने लगा है। ऊना में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अगले 48 घंटों में राज्य के कई हिस्सों में न्यूनतम व अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। इसके बाद, अगले 3-4 दिनों में राज्य के कई हिस्सों में न्यूनतम  तापमान धीरे-धीरे 2-3 डिग्री सेल्सियस बढ़ने की संभावना है। 

विज्ञापन

कहां कितना न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 15.6, सुंदरनगर 13.9, भुंतर 10.1, कल्पा 4.6, धर्मशाला 14.7, ऊना 16.0, नाहन 18.1, पालमपुर 15.0, सोलन 14.0, मनाली 8.5, कांगड़ा 16.0, मंडी 14.7, बिलासपुर 19.0, जुब्बड़हट्टी 17.5, कुकुमसेरी 0.8, सेऊबाग 9.0, बरठीं 14.3, पांवटा साहिब 21.0, सराहन 7.3, देहरागोपीपुर 19.0 व ताबो में 5.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed