{"_id":"5de3a1488ebc3e5482770aa7","slug":"himachal-vigilance-bureau-probe-case-of-doctors-joined-in-other-states","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांड तोड़ने वाले डॉक्टरों का मामला अब विजिलेंस को सौंपने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांड तोड़ने वाले डॉक्टरों का मामला अब विजिलेंस को सौंपने की तैयारी
Mon, 02 Dec 2019 11:12 AM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 02 Dec 2019 11:12 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल सरकार बांड तोड़कर बाहरी राज्यों में सेवाएं दे रहे डॉक्टरों का मामला विजिलेंस को सौंपने की तैयारी में है। नोटिस देने के बाद भी डॉक्टर न तो वापस लौट रहे हैं न ही बांड का पैसा सरकार के खजाने में जमा करा रहे हैं।
विज्ञापन
महज चार डॉक्टरों ने ही वापस लौटने का प्रोसेस पूछा है, जबकि ढाई दर्जन डॉक्टरों का सरकार को कोई जवाब नहीं आया है। हालांकि, यह डॉक्टर स्वास्थ्य विभाग की ब्रांच में फोन कर पैसा जमा कराने के लिए औपचारिकताएं पूरी करने की जानकारी हासिल कर रहे हैं।
विज्ञापन
अच्छे पैकेज के लिए ये डॉक्टर बांड तोड़कर बाहरी राज्य और विदेशों में सेवाएं दे रहे हैं। सरकार ने स्वास्थ्य महकमे से ऐसे डॉक्टरों का रिकॉर्ड मांग लिया है। बताया जा रहा है कि सरकार ने 15 चिकित्सकों के खिलाफ कार्रवाई कर उन्हें नौकरी से बर्खास्त कर दिया है, जबकि पैसा जमा करने को उन्हें रिकवरी नोटिस जारी किए हैं। 34 डॉक्टर ऐसे हैं, जो बाहरी राज्यों में सेवाएं दे रहे हैं।
विज्ञापन
इन्होंने हिमाचल से पीजी की और कोर्स पूरा होने के बाद सेवाएं देने बाहरी राज्यों के अस्पतालों में चले गए। डॉक्टरों के पीजी करने पर सरकार 20 से ज्यादा लाखों रुपये खर्च करती है। अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) आरडी धीमान ने कहा कि डॉक्टरों पर कार्रवाई संभव है। बांड तोड़कर बाहर गए डॉक्टरों का रिकार्ड ले लिया गया है।