फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal vidhansabha session

स्थानांतरित नहीं होंगे विधानसभा के पास, वरना कार्रवाई

Wed, 17 Aug 2016 11:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 17 Aug 2016 11:28 PM IST
विज्ञापन
himachal vidhansabha session

हिमाचल विधानसभा अध्यक्ष बृज बिहारी लाल बुटेल ने आगामी मानसून सत्र के दृष्टिगत सुरक्षा प्रबंधों से संबंधित विधानसभा सचिवालय में महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता की। इसमें पुलिस महानिदेशक संजय कुमार, सचिव सुंदर सिंह वर्मा प्रदेश विधानसभा, जहूर जैदी पुलिस महानिरीक्षक, कानून एवं व्यवस्था, दलजीत सिंह ठाकुर डीआईजी सीआईडी, डीडब्ल्यू नेगी पुलिस अधीक्षक जिला

विज्ञापन


शिमला, डीके रत्न अतिरिक्त जिलाधीश जिला शिमला, वीरेंद्र शर्मा पुलिस अधीक्षक गुप्तचर विभाग (नारकोटिक्स) जिला शिमला, बलदेव सिंह कंवर कमांडेंट गृह सुरक्षा तृतीय वाहिनी और विधानसभा के अवर सचिव (प्रशासन) सुंदर लाल नेगी और उपनिदेशक हरदयाल भारद्वाज आदि शामिल थे। फैसला हुआ कि प्रेस पास को स्थानांतरित नहीं किया जाएगा। मोबाइल फोन, इलेक्ट्रानिक उपकरण आदि विधानसभा के अंदर ले जाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।
विज्ञापन


विधानसभा सचिवालय में ई-प्रवेश पत्र ऑनलाइन आवेदन पर दिया जाएगा। ई-विधान प्रणाली के तहत विस सचिवालय इसे ऑनलाइन तरीके से मुद्रित करेगी। आवेदन सभी ई-प्रवेश पत्र पाने वालों को अनिवार्य है। विधानसभा सचिवालय में ई-प्रवेश पत्र की जांच के लिए पुलिस की ओर से कंप्यूटरीकृत जांच केंद्र मुख्य द्वारों पर स्थापित किए जाएंगे। इस बार भी क्यूआर कोड के माध्यम से
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो युक्त ई-प्रवेश पत्र को लैपटॉप के माध्यम से प्रमाणित किया जाएगा। इन केंद्रों पर हर व्यक्ति का डाटाबेस बनेगा, जिसे पुलिस नियंत्रण कक्ष से मॉनिटर करेगी। ई-प्रवेश पत्र ई-विधान के अंतर्गत बनाए जाएंगे। कोई भी सरकारी अधिकारी, कर्मचारी और अन्य


पासधारक अपना शासकीय पास किसी अन्य को स्थानांतरित नहीं करेगा, अन्यथा कानूनी कार्रवाई होगी। निर्णय लिया कि विस परिसर की मुख्य पार्किंग में केवल मंत्रियों, विधायकों, मुख्य सचिव, अतिरिक्त मुख्य सचिवों और प्रशासनिक सचिवों के वाहनों को ही पार्किंग करने की अनुमति होगी। विधानसभा सचिवालय की ओर से जारी पार्किंग स्टिकर्स वाहन के आगे प्रमुखता से प्रदर्शित किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed