फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal VidhanSabha: 44 employee organizations recognized in 15 departments of Himachal

Himachal VidhanSabha Session: हिमाचल के 15 विभागों में 44 कर्मचारी संगठन मान्यता प्राप्त

Mon, 18 Sep 2023 07:36 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 18 Sep 2023 07:36 PM IST
सार

15 विभागों में कार्यरत कर्मचारियों के सरकारी मान्यता प्राप्त संगठनों की संख्या सिर्फ 44 है।  सहकारिता विभाग की ओर से इन संगठनों को मान्यता दी गई है। शेष विभागों में मान्यता प्राप्त संगठनों की संख्या शून्य है। 
 

विज्ञापन
Himachal VidhanSabha: 44 employee organizations recognized in 15 departments of Himachal
उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 प्रदेश सरकार के 15 विभागों में कार्यरत कर्मचारियों के सरकारी मान्यता प्राप्त संगठनों की संख्या सिर्फ 44 है। भाजपा विधायक डॉ. जनकराज के सवाल का लिखित जवाब देते हुए उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने बताया कि निर्वाचन विभाग में तीन, शिक्षा उच्चतर में में दो, जल शक्ति में दो, स्वास्थ्य विभाग में 14, पशुपालन में चार, मुद्रण एवं लेखन में तीन, कृषि में दो, चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान में सात और विद्युत निरीक्षणालय, अग्निशम, सामान्य प्रशासन, कर एवं आबकारी, सलाहकार व अनुसूचित जाति अन्य पिछड़ा वर्ग विभाग में एक-एक संगठन मान्य प्राप्त है। सहकारिता विभाग की ओर से इन संगठनों को मान्यता दी गई है। शेष विभागों में मान्यता प्राप्त संगठनों की संख्या शून्य है। 

विज्ञापन


तीन वर्ष में विभिन्न विभागों में हुई 5,907 नियुक्तियां
प्रदेश के विभिन्न विभागों, निगमों और बोर्डों में जनवरी 2020 से जनवरी 2023 तक 5907 नियुक्तियां हुई। लोकसेवा आयोग शिमला और कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर के माध्यम से यह भर्तियां की गईं। प्रारंभिक शिक्षा विभाग में सबसे अधिक 1984 पद भरे गए। स्वास्थ्य विभाग में 1700 और जल शक्ति विभाग में 218 पद भरे गए। कांग्रेस विधायक केवल सिंह पठानिया के सवाल पर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने लिखित में यह जानकारी दी। 
विज्ञापन


2022-23 में केंद्र ने पीडब्ल्यूडी को दी 4,200 लाख रुपये की सहायता
 केंद्र सरकार की ओर से वर्ष 2022-23 में हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण विभाग को विशेष सहायता के रुप में 4200 लाख रुपये की धनराशि दी गई। कांग्रेस विधायक राजेंद्र राणा के सवाल का लिखित जवाब देते हुए लोकनिर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बताया कि यह धनराशि 11 विधानसभा क्षेत्रों को दी गई। भरमौर को 350 लाख, चंबा को 381, नगरोटा बगवां को 210, ज्वाली को 100, मनाली को 300, झंडूता को 500, कसौली को 1319, रोहड़ू को 250, सिराज को 275, रामपुर को 475 और बल्ह विधानसभा क्षेत्र को 40 लाख रुपये जारी हुए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed