Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal vidhan sabha winter session and argument between mukesh agnihotri and cm jairam thakur

कर्मचारियों के सेवा विस्तार पर जयराम-मुकेश में नोकझोंक

Sun, 15 Dec 2019 05:00 AM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तपोवन (धर्मशाला)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तपोवन (धर्मशाला) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 15 Dec 2019 05:00 AM IST
विज्ञापन
himachal vidhan sabha winter session and argument between mukesh agnihotri and cm jairam thakur
नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

सरकारी कर्मचारियों के सेवा विस्तार के मुद्दे पर शनिवार को सदन में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री में खूब नोकझोंक हुई। किन्नौर के कांग्रेस विधायक जगत सिंह नेगी के सवाल पर विपक्ष ने सत्तारूढ़ दल को घेरने का प्रयास किया तो मुख्यमंत्री ने कांग्रेस की पिछली सरकार के समय सेवा विस्तार देने का मामला उठाते हुए विपक्ष पर पलटवार किया।  

विज्ञापन


शनिवार को प्रश्नकाल में पहले इसी सवाल को अन्य तरह से ज्वालामुखी के भाजपा विधायक रमेश धवाला ने उठाया। उन्होंने जनवरी 2018 तक कर्मचारियों को दिए गए सेवा विस्तार और जारी की गई धनराशि का मामला उठाया तो इस पर उन्हें जवाब मिला कि इस बारे में सूचना एकत्र की जा रही है। इसके बाद कांग्रेस नेगी ने वर्ष 2018 से लेकर अब तक सेवा विस्तार की जानकारी मांगी तो इस पर भी सीएम ने कहा कि सूचना एकत्र की जा रही है।
विज्ञापन


नेगी ने विरोध किया तो सीएम ने कहा कि जहां जरूरत होगी, वहीं सेवा विस्तार मिल पाएगा। पूरी सूचना नहीं दी जा पा रही है। जयराम बोले कि पिछली सरकार ने 1167 कर्मचारियों को सेवा विस्तार दिया। इससे 20 करोड़ रुपये का अतिरिक्त खर्च किया गया। वर्तमान सरकार में सेवा विस्तार के मामले ज्यादा नहीं हैं। ये 11-12 से ज्यादा नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछली सरकार ने जो भी रिटायर हुआ, उसे सेवा विस्तार नहीं दिया बल्कि जो खास होता था, उसे ही सेवा विस्तार दिया जाता था। इस पर नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री भड़क गए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कह रहे हैं कि इस सरकार ने 11-12 से ज्यादा मामलों में ही सेवा विस्तार दिया है। ऐसा नहीं है। सदन को गुमराह किया जा रहा है। अगर ऐसा ही है तो सूचना एकत्र करने में इतना अधिक समय क्यों लग रहा है।


बड़ी संख्या में पटवारियों को सेवा विस्तार दिया गया है। इस बारे में सीएम जयराम ठाकुर बोले कि पटवारियों को सेवा विस्तार नहीं, पुनर्रोजगार दिया गया है। सेवा विस्तार देना एक अलग प्रक्रिया रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed