फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal vidhan sabha monsoon session mukesh agnihotri statement

हिमाचल की जनता पहले जयराम भरोसे थी, अब कर दी राम भरोसे

Wed, 16 Sep 2020 04:22 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 16 Sep 2020 04:22 PM IST
विज्ञापन
himachal vidhan sabha monsoon session mukesh agnihotri statement
नेता विपक्ष मुकेश अग्निहोत्री (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

मानसून सत्र के आठवें दिन बुधवार को शोकोद्गार के बाद आधे घंटे तक सदन की कार्यवाही शांतिपूर्ण तरीके से चली। ध्यानाकर्षण प्रस्तावों पर भी विपक्ष शांत रहा। करीब साढे़ 12 बजे सदन में कांग्रेस विधायक दल ने हंगामा कर दिया। नेता विपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने कैबिनेट की ओर से बॉर्डर खोलने के फैसले पर सदन में स्थिति स्पष्ट करने को कहा।

विज्ञापन


मुकेश ने कहा कि यहां एक मृत्यु पर हिमाचल बंद हो गया था। अब इतनी अधिक मौतें हिमाचल में हो गई हैं। 10 हजार पॉजिटिव केस हो गए हैं। अब तक तो जनता जयराम के भरोसे थी, सरकार ने अब रामभरोसे छोड़ दी है। सरकार के हाथ खडे़ हो गए हैं। कहा कि हमें मालूम है कि केंद्रीय गृह मंत्रालय के आदेशों का पालन किया जाना है। पर्यटन उद्योग और हिमाचल की आर्थिक दशा को भी ठीक करना है। ऐसे में प्रदेश की सीमाएं खोली गई हैं। अब प्रदेश को कैसे चलाएंगे।
विज्ञापन


इस बारे में स्थिति स्पष्ट की जानी चाहिए। उन्होंने कैग रिपोर्ट की किताबें भी विपक्ष को नहीं देने को लेकर विरोध जताया। कहा कि कैग ने जयराम सरकार के कामकाज को लेकर पहली रिपोर्ट दी है। इसमें कई कुप्रबंधनों का उल्लेख है। सरकार ने इन किताबों को गोल कर दिया है। सिर्फ सीडी पकड़ा दी गई है। कैग रिपोर्ट की विस्तृत किताबें सभी विधायकों को मुहैया करवानी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed