फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal vidhan sabha monsoon session congress mla sunder thakur demands security

कुल्लू के विधायक सुंदर सिंह ने मांगी सुरक्षा, महेश्वर सिंह पर लगाए आरोप

Fri, 11 Sep 2020 05:03 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 11 Sep 2020 05:03 PM IST
विज्ञापन
himachal vidhan sabha monsoon session congress mla sunder thakur demands security
कांग्रेस विधायक सुंदर सिंह ठाकुर

कुल्लू से कांग्रेस विधायक सुंदर सिंह ठाकुर ने शुक्रवार को सदन में उनके होटल के बाहर हुए प्रदर्शन का मामला उठाया और सुरक्षा मांगी। कहा कि भाजपा नेता महेश्वर सिंह के इशारे पर यह सब कुछ हो रहा है। जब भी विधानसभा सत्र होता है या मैं कुल्लू से बाहर जाता हूं, मेरे परिजनों को डराने के लिए होटल और घर के बाहर प्रदर्शन किए जाते हैं। आरोप लगाया कि यह सिलसिला 1986 से चल रहा है। उस समय मैं 20 साल का था।

विज्ञापन


मैंने रघुनाथ जी के आगे माथा टेक कर कुल्लू में काम शुरू किया था, लेकिन जो खुद को रघुनाथ जी से भी ऊपर समझ बैठे हैं उनके आगे माथा नहीं टेका। आरोप लगाया कि महेश्वर सिंह सांसद और विधायक रहते हुए भी उन्हें तंग करते रहे हैं। उनके निर्माण कार्यों को तोड़ने का कई बार प्रयास हुआ। इस मामले में कोर्ट से अभी स्टे है। कहा कि हिमाचल को बिहार बनाने का प्रयास किया जा रहा है। मुख्यमंत्री को इस मामले को गंभीरता से लेना चाहिए।
विज्ञापन


उनके परिवार को सुरक्षा देनी चाहिए। इससे पहले नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने भी विधायकों के परिवारों को डराने को लेकर शुरू हुई नई प्रथा का विरोध किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने मामले की जानकारी ली है। कई सामाजिक संगठनों के लोग बीते रोज उपायुक्त कुल्लू को ज्ञापन सौंपने जा रहे थे। अभिनेत्री कंगना रणौत के दफ्तर को महाराष्ट्र में तोड़ा गया है। इसका विरोध पूरे देश में हुआ है। कुल्लू में कई संगठनों के लोगों ने उपायुक्त को ज्ञापन सौंपने के लिए जाते हुए स्थानीय विधायक के परिसर के समीप खड़े होकर यहां भी अवैध निर्माण होने का मामला उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्हें जानकारी मिली है कि मौके पर कोई तोड़फोड़ नहीं हुई। प्रदर्शन के दौरान ही होटल के भीतर से भी कुछ लोग ,आए जिनमें कुल्लू कांग्रेस से मनीष शर्मा सहित कई अन्य थे। इस बीच दोनों पक्षों के बीच बहस हुई। मामले की जांच जारी है। दोनों पक्षों की ओर से क्रॉस एफआईआर दर्ज करवाई गई है। उन्होंने खुद डीसी और एसपी कुल्लू से बात की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मामले की पूरी जांच की जाएगी। कहा कि विधायकों के आवास में जाकर विरोध प्रदर्शन करना बिल्कुल उचित नहीं है। सभी दलों को मिलकर इस तरह की चीजों का विरोध करना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed