फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal University will implement the new education policy from this session

तैयारी: इसी सत्र से नई शिक्षा नीति को लागू करेगा हिमाचल विश्वविद्यालय

Mon, 04 Apr 2022 08:45 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 04 Apr 2022 08:45 PM IST
सार

प्रदेश विश्वविद्यालय में नई शिक्षा नीति-2020 को इसी शैक्षणिक सत्र से लागू कर दिया जाएगा। सोमवार को विश्वविद्यालय परिसर में बैठक में विवि के कार्यवाहक कुलपति प्रो. एसपी बंसल की अध्यक्षता में इस पर चर्चा की गई।

विज्ञापन
Himachal University will implement the new education policy from this session
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में नई शिक्षा नीति-2020 को इसी शैक्षणिक सत्र से लागू कर दिया जाएगा। सोमवार को विवि परिसर में बैठक  में विवि के कार्यवाहक कुलपति प्रो. एसपी बंसल की अध्यक्षता में इस पर चर्चा की गई। इसके अलावा नैक के विवि की ग्रेडिंग के लिए होने वाले दौरे की तैयारियों की समीक्षा भी की गई। कुलपति प्रो. बंसल ने कहा कि विश्वविद्यालय में नई शिक्षा नीति-2020 को जल्द लागू किया जाएगा। इसे लेकर सभी विभागाध्यक्षों, निदेशकों और शिक्षकों से सुझाव मांगे। विवि के वरिष्ठ शिक्षकों ने इस पर अपने विचार रखे और सुझाव भी दिए। कुलपति ने एक माह के अंदर नई शिक्षा नीति-2020 को लागू करने के बारे में तैयारियां और कार्य पूरा करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति लागू करने से पूर्व राज्यपाल, शिक्षा सचिव, शिक्षा निदेशक, सभी अधिष्ठाता,  विभागाध्यक्ष, निदेशक और सभी महाविद्यालयों के प्राचार्यों के साथ बैठक  की जाएगी।

विज्ञापन


नई शिक्षा नीति के दस्तावेजों को बोर्ड ऑफ  स्टडीज और अकादमिक परिषद के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। उसके पश्चात इसे कार्यकारिणी परिषद में पारित करने के लिए पेश किया जाएगा। प्रो. बंसल ने कहा कि सभी विभागों को विषयों में द्विभाषी प्रणाली का प्रयोग करना होगा, ताकि सभी विद्यार्थियों को अपनी योग्यताओं को सही प्रकार से प्रकट करने का अवसर प्राप्त हो सके। इस अवसर पर कुलपति ने नैक के प्रस्तावित दौरे से संबंधित सभी मानदंडों का अवलोकन किया। सभी विभागों को निर्देश दिए कि नैक टीम के दौरे की तैयारियों को लेकर जो भी कार्य शेष बचा है, उसे जल्द पूरा करें। इस अवसर पर आचार्य चंद्रमोहन परशीरा ने नैक दौरे को लेकर की गई तैयारियों को लेकर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed