फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal University: Final year examinations of bachelor's degree course will start from April 7

हिमाचल विश्वविद्यालय: सात अप्रैल से शुरू होंगी स्नातक डिग्री कोर्स के अंतिम वर्ष की परीक्षाएं

Wed, 06 Apr 2022 10:58 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 06 Apr 2022 10:58 PM IST
सार

विश्वविद्यालय स्नातक डिग्री कोर्स के अंतिम वर्ष की परीक्षाएं गुरुवार से लेगा। प्रदेश भर में स्थापित परीक्षा केंद्रों में हजारों विद्यार्थी परीक्षा देंगे। विवि की ओर से जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार प्रदेश के 157 परीक्षा केंद्रों में 50 हजार से अधिक विद्यार्थी परीक्षा देंगे। 

विज्ञापन
Himachal University: Final year examinations of bachelor's degree course will start from April 7
परीक्षाएं (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय स्नातक डिग्री कोर्स के अंतिम वर्ष की परीक्षाएं गुरुवार से लेगा। प्रदेश भर में स्थापित परीक्षा केंद्रों में हजारों विद्यार्थी परीक्षा देंगे। विवि की ओर से जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार प्रदेश के 157 परीक्षा केंद्रों में 50 हजार से अधिक विद्यार्थी परीक्षा देंगे। स्नातक डिग्री कोर्स में बीए, बीएससी, बीकॉम और शास्त्री अंतिम वर्ष की इन परीक्षाओं में पहली बार हर विषय की परीक्षा के दौरान ऑनलाइन हाजिरी की व्यवस्था शुरू होगी। इससे परीक्षा के दिन ही गैर हाजिर रहने वाले विद्यार्थियों का ब्योरा विवि को ऑनलाइन मिल जाएगा।  परीक्षा में ऑनलाइन जेनरेट किए गए रोलनंबर होने पर ही बैठने की अनुमति होगी। बिना रोलनंबर परीक्षा देने वालों को स्टे केस के तहत तय फीस चुकानी होगी।

विज्ञापन


सात अप्रैल से शुरू होने वाली यूजी की इन परीक्षाओं में प्रथम और द्वितीय वर्ष की परीक्षाओं को विवि ने प्रशासनिक कारणों का हवाला देते हुए स्थगित कर दिया था। हालांकि, इसके असल कारणों का विवि ने कोई खुलासा नहीं किया है। इन स्थगित की गई परीक्षाओं के कारण परीक्षा की तैयारी कर रहे प्रथम व द्वितीय वर्ष के करीब एक लाख विद्यार्थियों को अभी परीक्षा के लिए इंतजार करना पड़ेगा। विवि के परीक्षा नियंत्रक डॉ. जेएस नेगी ने कहा कि प्रथम और द्वितीय वर्ष की परीक्षा के शेड्यूल को पुन: तय कर जल्द अधिसूचित कर दिया जाएगा। इसे विवि की वेबसाइट पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा। इन परीक्षाओं के स्थगित होने से अब यूजी के पूर्व में जारी किए गए शेड्यूल के अनुसार 7 अप्रैल से 24 मई तक चलने वाली परीक्षाएं अब जून माह मध्य तक जा सकती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed