{"_id":"64d386e262e37460230bfbd2","slug":"himachal-university-campus-sfi-demonstrated-in-shimla-news-c-19-sml1001-211512-2023-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: हिमाचल विश्वविद्यालय परिसर \nमें एसएफआई ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: हिमाचल विश्वविद्यालय परिसर में एसएफआई ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
सफाई व्यवस्था दुरुस्त करवाने की मांग
पर्यावरण विज्ञान विषय का शिक्षक तैनात करने का आग्रह
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजीव गांधी महाविद्यालय की एसएफआई इकाई ने कॉलेज छात्र-छात्राओं की समस्याओं को लेकर बुधवार को कॉलेज परिसर में प्रदर्शन किया। एसएफआई ने इस दौरान प्राचार्य डाॅ. अनुपमा गर्ग को मांगपत्र सौंपा।
प्रदर्शन में शामिल इकाई सह सचिव पवन ने कहा कि छात्रों की मुख्य मांगों में पर्यावरण विज्ञान विषय का शिक्षक तैनात करने, परिसर में स्वच्छ पेयजल मुहैया करवाने, शौचालय की सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने, कैंटीन में खाने की गुणवत्ता सुधारने, नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए उचित कदम उठाने, खेल के मैदान के पुनर्निर्माण कार्य जल्द पूरा करने, छात्रावास निर्माण कार्य शुरू करने की मांगों को प्रदर्शन के दौरान प्रमुखता से उठाया। सचिव जनेश जस्टा ने कहा कि परिसर में कक्षाएं शुरू हो गई हैं। परिसर में सफाई नहीं है, पीने के पानी और शौचालयों की हालत खस्ता है। उपाध्यक्ष कॉमरेड बंटी ने कहा कि प्राचार्य ने मांगों को जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया है। उन्होंने चेताया कि यदि छात्रों की मांगों को पूरा नहीं किया तो एसएफआई आंदोलन शुरू कर देगी। इस दौरान एसएफआई ने जापान के हिरोशिमा और नागासाकी शहर में 6 अगस्त 1945 और 9 अगस्त 1945 को हुए परमाणु हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि भी अर्पित की।