फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Under 12 and 14 sports competitions cancelled due to heavy rains

हिमाचल: भारी बारिश के कारण अंडर-12 और 14 वर्ग की खेलकूद प्रतियोगिताएं रद्द

Mon, 12 Aug 2024 04:00 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 12 Aug 2024 04:00 PM IST
सार

प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने प्रदेश में जारी भारी बारिश के चलते अंडर-12 और अंडर-14 की खेलकूद प्रतियोगिताओं को रद्द कर दिया है। 

विज्ञापन
Himachal Under 12 and 14 sports competitions cancelled due to heavy rains
प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने प्रदेश में जारी भारी बारिश के चलते अंडर-12 और अंडर-14 की खेलकूद प्रतियोगिताओं को रद्द कर दिया है। शिक्षा निदेशक आशीष कोहली ने जिला उपनिदेशकों को जारी पत्र में कहा कि प्रदेश में जिन जिलों में अत्यधिक बारिश के कारण खेलकूद प्रतियोगिताओं का संचालन नहीं किया जा सकता है, वहां छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के लिए अंडर-12 और 14 खेलकूद प्रतियोगिताओं के आयोजन को तत्काल प्रभाव से रोक दिया जाए। उन्होंने कहा कि आने वाली प्रतियोगिताओं को आगामी आदेशों तक स्थगित किया जाए। सभी जिला उपनिदेशकों को निर्देशित किया गया है कि छात्र-छात्राओं की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाए। आयोजन के स्थान से सुरक्षित छात्रों एवं छात्राओं को अभिभावकों (घर) तक पहुंचाया जाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed