फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Una News: Diwali will be illuminated with lamps made of clay and cow dung

स्वावलंबन: मिट्टी और गोबर के दीपकों से रोशन होगी दिवाली, महिला सदस्य बना रहीं दीये

Mon, 06 Nov 2023 02:05 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 06 Nov 2023 02:05 PM IST
सार

संगठन की महिलाएं दिवाली त्योहार के लिए मोमबत्ती और गोबर के दीपक बनाने में जुटी हैं। अलग-अलग रंगों की सुंदर आकार की मोमबत्तियां और गाय के गोबर और मिट्टी के मिश्रण से सजावटी दीपक महिलाओं को घर बैठे रोजगार का अवसर दे रहे हैं।

विज्ञापन
Himachal Una News: Diwali will be illuminated with lamps made of clay and cow dung
स्वयं सहायता समूह की सदस्य दीये और मोमबत्तियां बनाती हुईं। - फोटो : जनसंपर्क विभाग

विस्तार

दिवाली का त्योहार इस बार मिट्टी और गाय के गोबर से बने दीपकों की रोशनी से जगमग होगा। माना जाता है कि त्योहारों में मिट्टी के दीपक के साथ गोबर के दीपक जलाने से घर में सुख-समृद्धि और शांति आती है। दिवाली पर गोबर से दीपक जलाने से पर्यावरण संरक्षण का मकसद भी पूरा होगा। बाजार में गोबर के दीपकों की मांग लगातार बढ़ती जा रही है।रामपुर पंचायत में नौ स्वयं सहायता समूह को संगठित कर महाकाल ग्राम संगठन बनाया है।

विज्ञापन


संगठन की महिलाएं दिवाली त्योहार के लिए मोमबत्ती और गोबर के दीपक बनाने में जुटी हैं। अलग-अलग रंगों की सुंदर आकार की मोमबत्तियां और गाय के गोबर और मिट्टी के मिश्रण से सजावटी दीपक महिलाओं को घर बैठे रोजगार का अवसर दे रहे हैं। लोग भी दिवाली के लिए मिट्टी और गाय के गोबर से बने दीपक और मोमबत्तियों को घर से खरीद रहे हैं। घर से ही अभी तक पांच हजार रुपये की बिक्री कर चुकी है।
विज्ञापन


इससे समूहों को काफी लाभ मिल रहा है। कुछ समय पहले ही समूह ने मैहतपुर में स्टॉल भी स्थापित किया था। अब दिवाली उत्सव पर एमसी पार्क ऊना में भी स्टॉल लगाया जाएगा। इसमें रंग-बिरंगी आकार की मोमबत्तियां और मिट्टी-गोबर से बने दीप बिक्री के लिए रखे जाएंगे। महाकाल ग्राम संगठन की प्रधान अनीता राणा ने कहा कि समूह राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) से जुड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एनआरएलएम के माध्यम से समूह को 2,500 रुपये स्टार्टअप फंड और 15,000 रुपये रिवॉल्विंग फंड के रूप में मिले हैं। प्रोत्साहन के लिए लोग दिवाली के पर्व को मिट्टी के दीयों और मोमबत्तियों की रोशनी से रोशन करें। उधर धन-धन बाबा साहिब सिंह स्वयं सहायता समूह की प्रधान मीनू और राधे-राधे स्वयं सहायता समूह की प्रधान वंदना कुमारी ने कहा कि इससे महिलाओं को रोजगार मिला है।


जिले में लगभग 2,700 स्वयं सहायता समूहों से लगभग 27 हजार महिलाएं जुड़ी हैं। समूहों की महिलाओं को विभाग की ओर से रिवॉल्विंग फंड, स्टार्टअप फंड और लोन की सुविधा दी जा रही है। महिलाएं दिवाली त्योहार के लिए मिलेट्स से बनी मिठाइयां और गोबर-मिट्टी से बने दीपक और मोमबत्तियां बना रही हैं। - शेफाली शर्मा, परियोजना अधिकारी, डीआरडीए 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed