फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal: Two accused arrested in the case of attack on HRTC bus in Kharar, Punjab Police took action

Himachal News: खरड़ में एचआरटीसी बस पर हुए हमले के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, पंजाब पुलिस ने की कार्रवाई

Fri, 21 Mar 2025 09:56 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो/संवाद/शिमला/हमीरपुर/मोहाली/खरड़।
अमर उजाला ब्यूरो/संवाद/शिमला/हमीरपुर/मोहाली/खरड़। Published by: Krishan Singh Updated Fri, 21 Mar 2025 09:56 PM IST
सार

HRTC Bus Attack Case: हिमाचल पथ परिवहन निगम की चंडीगढ़-हमीरपुर मार्ग पर चलने वाली बस में 18 मार्च को मोहाली जिले के खरड़ में हुई तोड़फोड़ के मामले में पंजाब पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Himachal: Two accused arrested in the case of attack on HRTC bus in Kharar, Punjab Police took action
चआरटीसी बस पर हुए हमले के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार। - फोटो : हिमाचल पुलिस

विस्तार

हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस पर 18 मार्च को मोहाली के खरड़ में फ्लाईओवर पर हमला करने के मामले में पंजाब पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। डंडों से हमला कर बस के शीशे तोड़ने पर गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हरदीप सिंह निवासी कोटला निहंग, रोपड़ और गगनदीप सिंह निवासी जंडवाला भीमेशाह, फाजिल्का के रूप में हुई है। आरोपी वारदात के बाद कुराली की ओर भाग गए थे। दोनों दो दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिए हैं। पंजाब पुलिस ने इनके पास से उस कार को भी बरामद किया, जिस पर सवार होकर दोनों आरोपी आए थे।

विज्ञापन

आरोपी हरदीप इस समय गांव बल्लोमाजरा मोहाली और गगनदीप टीडीआई सिटी में रहता है। डीएसपी कर्ण संधू ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ धारा 126(2), 324(4), 3(5), 351(2) व प्रीवेंशन ऑफ डैमेज टू पब्लिक प्रॉपर्टी एक्ट 1984 की धारा 3 के तहत मामला दर्ज किया है। इन्हें ह्यूमन एंगल व टेक्निकल टीमों की मदद से गिरफ्तार किया गया। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले कुल्लू जिले में पंजाब से आ रहे श्रद्धालुओं की बाइकों पर लगे आपत्तिजनक झंडे उतरवा दिए थे। इसको लेकर विवाद गहरा गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसी क्रम में पिछले मंगलवार को पंजाब के होशियारपुर में भिंडरावाले के समर्थकों ने एचआरटीसी की बसों और निजी बसों में भिंडरावाला के फोटो चस्पा कर दिए। इस संदर्भ में पुलिस मुख्यालय शिमला के उच्च अधिकारियों ने पंजाब के विशेष पुलिस महानिदेशक, कानून एवं व्यवस्था से मामला सुलझाने के लिए वार्ता की। परिवहन निगम की हमीरपुर डिपो की बस (एचपी 67 ए-1321) में तोड़फोड़ के मामले में एफआईआर दर्ज की गई थी। इसके बाद यह मामला हिमाचल प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र में भी गूंजा। परिवहन निगम ने पंजाब के कई रूट भी बंद कर दिए थे। इस बीच सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पंजाब के सीएम भगवंत मान से इसमें हस्तक्षेप करने के लिए कहा था। सुरक्षा का आश्वासन मिलने के बाद अब निगम ने पंजाब जाने वाले सभी रूट किए बहाल कर दिए हैं।

विज्ञापन

निगम कर्मी करेंगे आरोपियों की पहचान
एचआरटीसी के हमीरपुर मंडल के प्रबंधक राजकुमार ने बताया कि बस में घटना के वक्त सेवाएं देने वाले चालक-परिचालक को खरड़ पुलिस ने गिरफ्तार किए आरोपियों की पहचान के लिए बुलाया है। दोनों निगम कर्मी शनिवार को सिटी पुलिस स्टेशन खरड़ में जाकर आरोपियों की पहचान करेंगे। चालक-परिचालक के मुताबिक हमलावरों की कार की दोनों नंबर प्लेट टेप से ढकी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed