इस दिन होगा देशव्यापी चक्का जाम, नहीं चलेंगे ट्रक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देशव्यापी चक्का जाम के तहत हिमाचल में भी ट्रकों के पहिए जाम जाएंगे। 20 जुलाई को होने वाले देशव्यापी चक्का जाम के तहत हिमाचल की ट्रक यूनियनों में न तो पुकार होगी और न ही माल लोड किया जाएगा।
हालांकि, सेब-सब्जी व जरूरी वस्तुओं के वाहनों पर रोक नहीं रहेगी, लेकिन अन्य सभी ट्रकों के पहिये जाम रहेंगे। आल हिमाचल ट्रक ऑपरेटर फेडरेशन की राज्य स्तरीय बैठक ट्रक यूनियन नालागढ़ के सभागार में हुई।
इसमें आल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलतरण सिंह अटवाल उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता फेडरेशन के चेयरमैन व ट्रक यूनियन नालागढ़ के प्रधान चौधरी विद्यारतन ने की।
ट्रक यूनियनों ने समर्थन देने का निर्णय लिया
बैठक में आल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस को हिमाचल की सभी ट्रक यूनियनों ने समर्थन देने का निर्णय लिया है। ट्रक यूनियन नालागढ़ में आयोजित बैठक में सभी जिलों के पदाधिकारी और ऑपरेटरों ने भाग लिया।
कुलतरण सिंह अटवाल ने कहा कि ऑपरेटरों की मुख्य मांगों के बारे में बताया। विद्यारतन चौधरी ने कहा कि राष्ट्रव्यापी चक्का जाम का फेडरेशन समर्थन करेगी। फेडरेशन के अध्यक्ष नरेश कुमार गुप्ता ने कहा कि बैठक में उठाए सभी मुद्दों को लेकर प्रधानमंत्री को पत्राचार से बताया है।
बैठक में फेडरेशन के महासचिव रतन मिश्रा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष बलजीत नागरा, कुलदीप गौतम, उपप्रधान अविनाश मेनन, अजय ठाकुर, हमिंद्र महंत मौजूद रहे।