फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal: Trap of Fake Customer Care Numbers: Cyber Fraud Rises in Himachal via Google Searches; Police Issu

Himachal: फर्जी कस्टमर केयर नंबर का जाल, गूगल सर्च के जरिये हिमाचल में साइबर ठगी बढ़ी; पुलिस ने किया आगाह

Thu, 26 Mar 2026 10:22 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Thu, 26 Mar 2026 10:22 PM IST
सार

फर्जी कस्टमर केयर नंबरों के जरिये साइबर ठगी के मामले सामने आ रहे हैं। साइबर अपराधी गूगल सर्च में नकली हेल्पलाइन नंबर डालकर लोगों को अपने जाल में फंसा रहे हैं।

विज्ञापन
Himachal: Trap of Fake Customer Care Numbers: Cyber Fraud Rises in Himachal via Google Searches; Police Issu
साइबर ठगी(सांकेतिक) - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में फर्जी कस्टमर केयर नंबरों के जरिये साइबर ठगी के मामले सामने आ रहे हैं। साइबर अपराधी गूगल सर्च में नकली हेल्पलाइन नंबर डालकर लोगों को अपने जाल में फंसा रहे हैं। सामान्यत: लोग गूगल पर दिख रहे नंबरों को सही मानकर कॉल कर देते हैं, जिसके बाद ठग उन्हें झांसे में लेकर बैंक डिटेल्स, ओटीपी या अन्य संवेदनशील जानकारी हासिल कर लेते हैं। हिमाचल पुलिस ने इस बढ़ते खतरे को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। पुलिस के अनुसार, गूगल सर्च में दिखने वाले हर नंबर पर भरोसा करना भारी पड़ सकता है।

विज्ञापन

किसी भी कंपनी या सेवा से संबंधित कस्टमर केयर नंबर पर कॉल करने से पहले उसकी आधिकारिक वेबसाइट से सत्यापन करना जरूरी है। पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया है कि यदि कोई व्यक्ति साइबर ठगी का शिकार होता है, तो वह तुरंत 1930 हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करे। इसके अलावा, नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल (cybercrime.gov.in) पर ऑनलाइन शिकायत भी दर्ज की जा सकती है। हिमाचल पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी अनजान लिंक, कॉल या मैसेज पर भरोसा न करें और अपनी निजी जानकारी साझा करने से बचें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed